मसाज सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट , छापा मारकर आरोपियों को दबोचा

police raided the posh duplex bungalow and revealed the sex racket
मसाज सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट , छापा मारकर आरोपियों को दबोचा
मसाज सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट , छापा मारकर आरोपियों को दबोचा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बेलतरोड़ी पुलिस ने पॉश डुप्लेक्स बंगले में छापा मारकर देह व्यापार के अड्डे का खुलासा हुआ। प्रकरण दर्ज कर संचालिका को साथी समेत गिरफ्तार किया गया है। एक महिला को पीड़िता के तौर पर मुक्त किया गया। इस बीच आरोपियों से नकदी और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। आरोपी अड्डे की संचालिका बरखा विजय मेश्राम (33) चंद्रमणि नगर निवासी और उसका साथी आशीष सर्जेराव सयाम (27) गिट्टीखदान वर्तमान में बेसा स्थित अथर्व इंफ्रास्ट्रक्चर नामक डुप्लेक्स बंगले में निवासरत था।

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना
संबंधित थाने के उपनिरीक्षक संदीप आगरकर को गुप्त  सूचना मिली थी कि, अथर्व इंफ्रास्ट्रक्चर में बरखा और आशीष मसाज सेंटर की आड़ में देह व्यापार का अड्डा संचालित करते है। यह जानकारी उपायुक्त निलेश भरणे को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तय योजना के तहत नकली ग्राहक को बरखा के अड्डे पर भेजा गया। एक घंटे की मौज मस्ती का सौदा दो हजार रुपए में होते ही पंटर ने कार्रवाई करने का संकेत दिया। इसके तत्काल बाद पुलिस ने दो मंजिला आलीशान डुप्लेक्स बंगले में छापा मारा। एक महिला को ग्राहक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। संचालिका बरखा और  आशीष को गिरफ्तार किया गया। आरोपी बरखा विवाहित है। उसका पति निजी काम करता है।  

15 हजार किराए पर लिया था बंगला
पूछताछ के दौरान बरखा और आशीष जानकारी देते समय पुलिस को गुमराह करते रहे। पूछताछ के दौरान बरखा ने पुलिस को बताया है कि, वह एक महीने से यहां काम कर रही थी,जबकि गत छह महीने पहले उसने यह डुप्लेक्स प्रति माह 15 हजार रुपए महीने से किराए पर ले रखा है, तभी से वह मसाज सेंटर की आड़ में देह व्यापार का अड्डा संचालित कर रही थी। पकड़े जाने के डर से बरखा अपने अड्डे पर सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को फोन पर बुलाती थी, जिनका हमेशा उसके अड्डे पर आना-जाना लगा रहता था। ग्राहकों की मांग पर नई-नई लड़कियों को वह अड्डे पर बुलाती थी। कार्रवाई को उपायुक्त निलेश भरणे, निरीक्षक विजय तलवारे आदि ने अंजाम दिया।

Created On :   28 Sep 2018 7:43 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story