जादू-टोने के शक के चलते कर दी श्रमिक की हत्या, पुलिस ने मामला किया दर्ज

Police registered a case in the case of laborers murder
जादू-टोने के शक के चलते कर दी श्रमिक की हत्या, पुलिस ने मामला किया दर्ज
जादू-टोने के शक के चलते कर दी श्रमिक की हत्या, पुलिस ने मामला किया दर्ज

डिजिटल डेस्क  जबलपुर। बरेला थाना क्षेत्र के ग्राम बिलगड़ा के पास मेन रोड पर एक श्रमिक की हत्या के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिला है। इस मामले में खुद बिलगड़ा गाँव के लोगों ने जानकारी दी है कि राजकुमार पटेल खुद जादू-टोना जानता था और जादू-टोना भी करता था। इसके कारण बहुत से लोग उससे नाराज  रहते थे।  पुलिस जब उन नाराज लोगों से जानकारी हासिल कर रही थी तो पुलिस की जाँच टीम का अनुमान है कि राजकुमार की हत्या किसी जानकार ने ही की है।

उसकी जेब में उतने पैसे भी नहीं थे कि उसके साथ लूट की घटना हो गई हो। यह संभावना पहले व्यक्त की गई थी जिसे नकार दिया गया। इसके बाद अब यही कारण बचता है कि राजकुमार जो कि जादू-टोना करता था उसी चक्कर में उसकी हत्या की गई हो। पुलिस ने इस दिशा में पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन यह पता नहीं लग पाया है कि राजकुमार की हत्या किसने की है।

साइकिल पर निकला था मृतक, शरीर पर मिले जख्म-
पुलिस अभी हत्या का आरोपी अज्ञात मानकर ही जाँच कर रही है। उल्लेखनीय है कि  29 अगस्त की रात करीब 10 बजे मनेरी की प्लाटिक फैक्ट्री में काम करने वाला राजकुमार घर के लिए साइकिल पर निकला था। उसकी लाश सुबह 30 अगस्त को पाई गई थी। उसके चेहरे, सिर व आँखों के पास धारदार हथियार के जख्म मिले थे इस आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। थाना प्रभारी मंजीत सिंह के अनुसार मामले की सभी एंगलों से जाँच की जा रही है।  

आपसी रंजिश पर जानलेवा हमला-
अधारताल थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर पॉवर हाउस के पास बीती रात आपसी रंजिश के चलते युवकों के एक गुट ने दूसरे गुट पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल एक ही गुट के तीन युवकों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार इस मामले में घायल मो. शाहिद मंसूरी उम्र 23 वर्ष ने पुलिस को बताया कि वह फर्नीचर बनाने का काम करता है।

बीती रात वह अपने साथी समीर खान व अरबाज मंसूरी के साथ शोभापुर से अपने घर मक्का नगर लौट रहे थे। संजय नगर पॉवर हाउस के पास निरभू कनौजिया, फिरोज एवं उनके दो अन्य साथियों ने रोका और चाकू से हमला कर घायल कर दिया।  रिपोर्ट पर धारा 341, 294, 307, 34 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Created On :   1 Sep 2019 12:03 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story