बालिका वधू बनने से बची नाबालिग, पुलिस ने रुकवाई लड़की की शादी

Police stopped child marriage of 13 year old girl,
बालिका वधू बनने से बची नाबालिग, पुलिस ने रुकवाई लड़की की शादी
बालिका वधू बनने से बची नाबालिग, पुलिस ने रुकवाई लड़की की शादी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर से सटे ठाणे जिले एक नाबालिक लड़की के विवाह को पुलिस ने रोक दिया। 13 वर्षीय इस लड़की की शादी बुलढाणा के रहने वाले 24 साल के युवक के साथ कि जा रही थी। नारपोली  पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर मालोजी शिंदे ने बताया कि भिवंडी शहर के कलवार इलाके में पिछले शुक्रवार को शाम छह बजे यह विवाह होना था।

उन्होंने बताया कि बुलढाणा के तहसीलदार (राजस्व अधिकारी) को शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि लड़की नाबालिग है, जिसके पिता की कुछ साल पहले मृत्यु हो गई थी। तहसीलदार ने तुरंत इसकी सूचना बुलढाणा पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस शाम के चार बजे विवाह स्थल पर पहुंची और शादी होने से पहले उसे रोक दिया। उन्होंने बताया कि लड़की को बचा लिया गया और उसकी मां और उसके भाई को हिरासत में ले लिया गया। 

Created On :   19 May 2019 2:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story