नागपुर : बंदूक की नोंक पर सिपाही ने किया रेप, बेल्ट से की पिटाई

Policeman Arrest for raping neighbour at gunpoint in nagpur
नागपुर : बंदूक की नोंक पर सिपाही ने किया रेप, बेल्ट से की पिटाई
नागपुर : बंदूक की नोंक पर सिपाही ने किया रेप, बेल्ट से की पिटाई

डिजिटल डेस्क,नागपुर।एक महिला के घर में घुसकर आतंक मचाकर पिस्टल दिखाकर उससे रेप करने का मामला सामने आया है। दुराचारी कोई और नहीं बल्कि पुलिस सिपाही है।  यह शर्मनाक घटना शनिवार की रात सोनेगांव थानांतर्गत हुई है। विरोध करने पर  विवाहिता की बेल्ट से  पिटाई भी की गई है। मामला दर्ज कर आरोपी सिपाही को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सिपाही का नाम रवि ओमकार जाधव (25) है। रवि स्थानीय पुलिस मुख्यालय में पुलिस सिपाही के रूप में कार्यरत है। बताया जाता है कि वह ठाकुर नामक किसी बिल्डर का बॉडीगार्ड भी है। 
जान से मारने की दी धमकी
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को रवि अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौटा। रात करीब 8.30 बजे वह बस्ती की 25 वर्षीय विवाहिता के घर में जबरन घुस गया। उस समय विवाहिता रसोई घर में भोजन बना रही थी। रवि को अचानक घर में देखकर विवाहिता उससे कुछ पूछती, इसके पहले रवि ने कमर में लगी सरकारी पिस्टल निकाली और विवाहिता की एक वर्षीय पुत्री के तरफ इशारा किया और शोर मचाने पर पुत्री को जान से मारने की धमकी दी। इसके बावजूद विवाहिता ने रवि का प्रतिकार किया, तो रवि ने वहीं पर पड़ा विवाहिता के पति का कमर का पट्टा लिया और उससे उसकी पिटाई कर दुष्कर्म किया। विवाहिता ने पति के घर आने पर उसे घटना की जानकारी दी। तब मामला थाने पहुंचा। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विवाहिता की शिकायत पर आरोपी सिपाही रवि को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को अवकाशकालीन अदालत में पेश कर उसे चार दिन के पीसीआर में लिया गया है।

सूने घर में घुसकर उठाया फायदा
उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी ऐसी ही शर्मनाक घटना गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में हुई है। उस प्रकरण में सोवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के पुत्र ने बिरयानी में बेहोशी की दवा मिलाकर 25 वर्षीय युवती से दुष्कर्म किया था। करीब पांच महीने से रवि की पीड़िता पर बुरी नजर थी  पीड़िता का पति किसी कंपनी में वाहन चालक है। उसके काम पर जाने के बाद रवि पीड़िता को घूरते रहता था और उससे बात करने का मौका तलाशते रहता था। रवि की इन हरकतों पर पीड़िता ने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया, जिससे रवि का हौसला बढ़ता गया और उसने घटना को अंजाम दिया।

Created On :   15 Jan 2018 6:07 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story