चार दिवसीय पोंगल पर्व शुरू, जानिए किस दिन होगी किसकी पूजा

Pongal is a four-day festival according to the Tamil calendar
चार दिवसीय पोंगल पर्व शुरू, जानिए किस दिन होगी किसकी पूजा
चार दिवसीय पोंगल पर्व शुरू, जानिए किस दिन होगी किसकी पूजा

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पोंगल, वैसे तो ये तमिलनाडु का सर्वाधिक प्रसिद्ध एवं प्रचलित त्योहार है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि तमिलनाड़ु के अलावा श्रीलंका, मलेशिया, मॉरिशस, अमेरिका, कनाडा, सिंगापुर आदि में भी मनाया जाता है। मुख्य रूप से फसल कटाई का त्योहार है। जिसे पारंपरिक रूप से मनाया जाता है। यह मकर संक्रांति के समान ही सूर्य के उत्तरायण होने पर मनाया जाता है। इस दिन विशेष रूप से इंद्रदेव की पूजा की जाती है। साथ ही वर्षा, धूप, खेतिहर मवेशियों विशेषतः गाय, बैल के पूजन का विधान है। 


पोंगल की परंपराएं सबसे अलग ही देखने मिलती हैं। यह चार दिनों तक धूमधाम से मनाया जाता है। इसकी प्रत्येक परंपरा का अलग अर्थ और महत्व है। चार दिनों के दौरानी बारी-बारी से इन्हें मनाया जाता है और अच्छी फसल, मौसम के लिए देवताओं को धन्यवाद देने के साथ ही अगले मौसम के लिए भी प्रार्थना की जाती है। आन्ध्र प्रदेश, केरल तथा कर्नाटक में कई स्थानों पर संक्रान्ति के नाम से भी मनाया जाता है। 


पहला दिन
चार दिवसीय उत्सव पर्व में प्रथम दिवस भोगी पोंगल मनाया जाता है यह भगवान इंद्र को समर्पित है। इस दिन घरों का कूड़ा-करकट, पुराने वस्त्र इत्यादि अलग किए जाते हैं। 

 

Related image


दूसरा दिन
दूसरे दिन को सूर्य पोंगल कहा जाता है इस दिन खीर बनायी जाती है जिसका नाम ही पोंगल होता है। इसकी विशेषता इससे स्पष्ट है कि यह मिट्टी के बर्तन में नयी धान व गुड़ से बनायी जाती है। पोंगल का ही भोग सूर्यदेव और इंद्र को लगाया जाता है। 

Related image

 

तीसरा दिन
तीसरे दिन को मट्टू पोंगल नाम से जाना जाता है, इन्हें भगवान शंकर का बैल माना जाता है। इसके संबंध में मान्यता प्रचलित है कि एक भूल की वजह से भगवान शिव ने उन्हें पृथ्वी पर रहकर मनुष्यों के लिए अन्न पैदा करने का दंड दिया, जिसकी वजह से वह आज तक मनुष्यों के लिए अन्न पैदा करने का काम कर रहे हैं। 

 

Image result for pongal


चाैथा दिन
चैथे व अंतिम दिन को तिरूवल्लूर कहा गया है। इस दिन घर को नारियल के पत्तों का तोरण बनाकर सजाया जाता है। घर के सामने रंगोली, नवीन वस्त्र यह दिन लगभग दिवाली के समान ही होता है। सभी एक-दूसरे को पोंगल की बधाई देते हैं और मिठाई बांटकर खुशियां मनाते हैं।

Created On :   13 Jan 2018 4:35 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story