चीन की तर्ज पर बने जनसंख्या नियंत्रण कानून : गिरिराज

Population control law on the lines of China: Giriraj
चीन की तर्ज पर बने जनसंख्या नियंत्रण कानून : गिरिराज
चीन की तर्ज पर बने जनसंख्या नियंत्रण कानून : गिरिराज

मेरठ, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को मेरठ से दिल्ली तक पदयात्रा शुरू की। हालांकि जनसंख्या के 21 दुष्परिणामो के प्रतीक के रूप में पदयात्रा में 21 रथों को भी शामिल किया गया है। इस पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, मेरठ से भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल सहित कई नेता हिस्सा ले रहे हैं।

यात्रा शुरू होने के दौरान गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में चीन की तरह जनसंख्या नियंत्रण का कठोर कानून होना चाहिए, वर्ना देश को तमाम चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

समाधान फाउंडेशन के बैनर तले निकली इस यात्रा के संयोजक सुप्रीम कोर्ट के वकील और भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय हैं। उपाध्याय ने आईएएनएस को बताया, आज मोदी नगर में रात्रि विश्राम के बाद 12 अक्टूबर की सुबह यात्रा फिर शुरू होगी। इसके बाद साहिबाबाद में रात्रि विश्राम होगा, फिर 13 अक्टूबर को सुबह नौ बजे से यात्रा शुरू होकर दोपहर 12 बजे दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचेगी। जंतर मंतर पर रैली आयोजित होगी और कानून के पक्ष में आवाज बुलंद की जाएगी।

Created On :   11 Oct 2019 11:49 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story