नागपुर, नाशिक, ठाणे और मुंबई समेत आठ महानगर पालिकाओं के महापौर पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित

Post of Mayor of 8 municipalities reserved for general category
नागपुर, नाशिक, ठाणे और मुंबई समेत आठ महानगर पालिकाओं के महापौर पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित
नागपुर, नाशिक, ठाणे और मुंबई समेत आठ महानगर पालिकाओं के महापौर पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश की नागपुर, नाशिक, ठाणे और मुंबई समेत आठ महानगर पालिकाओं के महापौर पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। जबकि जलगांव, अकोला, औरंगाबाद सहित चंद्रपुर आठ महानगर पालिकाओं की महापौर सामान्य वर्ग की महिला होंगी। बुधवार को मंत्रालय में राज्य की 27 महानगर पालिकाओं के महापौर पद के आरक्षण की लॉटरी नगर विकास विभाग की प्रधान सचिव मनीषा म्हैसकर- पाटणकर की अध्यक्षता में निकाली गई। इस मौके पर मुंबई मनपा के महापौर विश्वनाथ महाडेश्वर के अलावा नगर विकास विभाग के अधिकारी मौजूद थे। अहमदनगर और परभणी मनपा के महापौर पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित हुआ है। जबकि लातूर, धुलिया, अमरावती मनपा का महापौर पद पिछड़ा वर्ग और 
नांदेड़-वाघाला, सोलापुर, कोल्हापुर, मालेगांव मनपा महापौर पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। नगर विकास विभाग के अनुसार आरक्षण की लॉटरी नियम 2017 के प्रावधानों के अनुसार निकाली गई। अनुसूचित जनजाति के आरक्षण की लॉटरी निकालते समय 2007 से अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित महानगर पालिकाओं को छोड़कर अन्य मनपा के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई है। 

महानगर पालिकाओं के महापौर पद का आरक्षण 

- अनुसूचित जनजाति ( सामान्य ) - वसई- विरार
- अनुसूचित जाति  ( सामान्य  ) - मीरा- भाईंदर
-  अनुसूचित जाति (महिला) - अहमदनगर, परभणी
-  पिछड़ा वर्ग ( सामान्य ) - लातूर, धुलिया, अमरावती 
-  पिछड़ा वर्ग (महिला) - नांदेड़-वाघाला, सोलापुर, कोल्हापुर, मालेगांव
-  सामान्य (ओपन) वर्ग ( सामान्य ) - नागपुर, मुंबई, पुणे, ठाणे, नाशिक, कल्याण-डोंबिवली, सांगली, उल्हासनगर
-  सामान्य (ओपन) वर्ग ( महिला ) - नई मुंबई, जलगांव, भिवंडी, अकोला, पनवेल, पिंपरी-चिंचवड, औरंगाबाद, चंद्रपुर 

Created On :   13 Nov 2019 2:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story