भोपाल में पोस्टर: कमलनाथ हो गए ‘हनुमान एवं गौ भक्त’, राहुल बने ‘राम भक्त’, मंदिर भी बनवाएंगे

poster addresses Kamal Nath as Hanuman evam Gau Bhakt and Rahul Gandhi as Ram bhakt
भोपाल में पोस्टर: कमलनाथ हो गए ‘हनुमान एवं गौ भक्त’, राहुल बने ‘राम भक्त’, मंदिर भी बनवाएंगे
भोपाल में पोस्टर: कमलनाथ हो गए ‘हनुमान एवं गौ भक्त’, राहुल बने ‘राम भक्त’, मंदिर भी बनवाएंगे
हाईलाइट
  • लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है।
  • कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 8 फरवरी को भोपाल दौरे पर आ रहे हैं।
  • होर्डिंग की खास बात यह है कि राहुल गांधी को राम भक्त बताया गया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी जोर-शोर से प्रचार करने में जुट गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 8 फरवरी को भोपाल दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उनके दौरे के लिए शहर में जगह-जगह होर्डिंग लगवाए जा रहे हैं। इस होर्डिंग की खास बात यह है कि राहुल गांधी को राम भक्त बताया गया है। 

 

 

कांग्रेस ने हाल ही में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी और अब आम चुनाव से पहले कांग्रेस कोई भी मौका भूनाने से नहीं चूक रही है। हिंदू वोट की अहमियत समझते हुए और उसे पाने के लिए ही इस तरह का होर्डिंग बनवाया गया है। होर्डिंग में राहुल को जहां राम भक्त बताया गया है, वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को हनुमान भक्त बताया गया है। वह इतने पर ही नहीं रुके। पोस्टर में कमलनाथ को गौ भक्त भी बताया गया है।

इसके साथ ही होर्डिंग में लिखा गया है कि "सर्वसम्मति से अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनवाएंगे। ऐसे राम भक्त राहुल गांधी जी का झीलों की नगरी भोपाल भेल उद्योग नगरी क्षेत्र में हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है।" होर्डिंग में राहुल और कमलनाथ के साथ-साथ दिग्विजय सिंह और ज्योतिराधित्य सिंधिया की भी तस्वीरें लगाई गई हैं।

इससे पहले भी कांग्रेस सोफ्ट हिंदू कार्ड खेलती रही है। तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव से पहले भी कई पोस्टर्स लगाए गए थे। इन पोस्टर्स में कमलनाथ को हनुमान भक्त दिखाया गया था। वहीं राहुल गांधी के घर पूजा कराने आए पंडित ने दावा किया था कि राहुल ने खुद को कौल (कश्मीरी) ब्राह्मण बताया था। 

Created On :   6 Feb 2019 4:06 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story