कमलनाथ और सिंधिया को प्रभात झा की चुनौती, मध्य प्रदेश में कहीं से भी उनके खिलाफ लड़ें चुनाव

prabhat jha challenge to kamal nath and jyotiraditya scindia for assembly election 2018
कमलनाथ और सिंधिया को प्रभात झा की चुनौती, मध्य प्रदेश में कहीं से भी उनके खिलाफ लड़ें चुनाव
कमलनाथ और सिंधिया को प्रभात झा की चुनौती, मध्य प्रदेश में कहीं से भी उनके खिलाफ लड़ें चुनाव

डिजिटल डेस्क, बालाघाट। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनौती देते हुए कहा है कि ये क्षेत्रिय नेता अगर स्वयं को प्रदेश का नेता मानते है तो म.प्र. के किसी भी क्षेत्र से वे मेरे साथ चुनाव लड़ें। उन्होने कहा की छिंदवाड़ा और गुना छोड़ वे जहां से चुनाव लड़ते है  उनके विरूद्ध चुनाव लड़ उन्हें हरा देगें। यह बात19 सितंबर को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की आ रही जनआशीर्वाद यात्रा के पूर्व यात्रा प्रभारी और राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने पत्रकारो से चर्चा में कही।

भाजपा अब गरिबों की पार्टी बन गई है
प्रेस के सवालों का जवाब देते हुए यात्रा प्रभारी प्रभात झा ने कहा कि प्रदेश में कोई एंटी इंक्बेंसी नहीं है और प्रदेश में जिस प्रकार से मुख्यमंत्री ने गरीब लोगों के कल्याणार्थ योजनाएं चलाई है, उससे आज भाजपा गरीबों की पार्टी बन गई है। जबकि कांग्रेस केवल कुछ लोगों की पार्टी है। देश में दो से 282 होने का प्रमाण है कि भाजपा को लोग स्वीकार कर रहे है। जिसके कारण देश के अधिकांश प्रदेशो में आज भाजपा सरकार में है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भी सबसे ज्यादा सीटें का दावा करते हुए यात्रा प्रभारी प्रभात झा ने कहा कि कुछ स्थानों में नेताओं को लेकर नाराजगी हो सकती है, किन्तु भाजपा को अब सरकार चलाना, सरकार में आना और उसे चलाना आता है, जिससें प्रदेश में इस बार भाजपा 200 के पार सीटें जीतकर प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाएगी।

कांग्रेस के पास नेता है कार्यकर्ता नहीं
उन्होंने कांग्रेस पर हमला पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास नेता है कार्यकर्ता नहीं और भाजपा अपने कार्यकर्ता की मेहनत और जनता के समर्थन से चुनाव जीतती है। उन्होंने कहा कि देश में स्वच्छता को लेकर देश के नरेन्द्र मोदी ने जो लोगों में जागरूकता पैदा की है, उससे हर कोई अब स्वच्छता अपनाने लगा है। राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लगाये जा रहे आरोप के सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता के मानस पटल पर प्रश्नचिह्रन लगाना और जनादेश का अपमान करना कांग्रेस का शगल बन गया है। 
 

Created On :   18 Sep 2018 2:16 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story