प्रताड़ना के चलते गर्भवती ने लगाई फांसी, ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज

Pregnant hanged due to harassment, case filed against in-laws
प्रताड़ना के चलते गर्भवती ने लगाई फांसी, ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज
प्रताड़ना के चलते गर्भवती ने लगाई फांसी, ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गर्भवती महिला की फांसी लगाने से मौत हो गई। इसके लिए पति-सास और जेठानी को उसकी मौत का जिम्मेदार ठहराया गया है। रविवार को तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही हुई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बहुत जल्द ही आरोपियों को  गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामला जिले की भिवापुर तहसील का है, जहां रहने वाले दामोधर लिंगायत उम्र 47 वर्ष की बेटी पूजा उम्र 24 साल बताई जा रही है। जिसकी शादी करीब कुछ महीने पहले विपीन सुर्यभान गाणार उम्र 30 साल के साथ हुई थी, जो खापरी का रहने वाला है। विपीन मिहान में किसी कंपनी में बतौर गार्ड काम कर रहा है। शादी के कुछ महीनों बाद ही घरेलु कलह शुरु हो गई। 

कामकाज को लेकर पति विपीन, सास रेखा सुर्यभान गाणार और जेठानी आरती तीनों उसे ताने मारने लगे थे। बात-बात पर उसे अपमानित किया जाने लगा था। इससे उनमें वाद-विवाद होने लगा। इससे त्रस्त होकर 21 सितंबर की दरमियानी रात बाथरुम में शॉवर से चुन्नी बांधकर पूजा ने फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के पूर्व विपीन कमरे सोया हुआ था, मगर उसे इसकी भनक तक नहीं लगाी। तड़के करीब पांच बजे जब बाथरुम के लिए आया, तो मामले का खुलासा हुआ। शुरुआती जांच में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पूजा की मौत के लिए उसका पति,सास और जेठानी जिम्मेदार होने का खुलासा हुआ। जिसके बाद रविवार को सहायक निरीक्षक एस.एस.चव्हान ने तीनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। निरीक्षक चव्हान ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार है। इस कारन उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी, लेकिन बहुत जल्द उसे गिरफ्तार करने की संभावना जताई जा रही है। फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है। 

Created On :   29 Sep 2019 10:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story