फांसी पर लटकी गर्भवती महिला का ह़ुआ प्रसव, मृत मां के साथ लटका रहा नवजात

Pregnant woman gave birth to baby after committing the suicide
फांसी पर लटकी गर्भवती महिला का ह़ुआ प्रसव, मृत मां के साथ लटका रहा नवजात
फांसी पर लटकी गर्भवती महिला का ह़ुआ प्रसव, मृत मां के साथ लटका रहा नवजात

डिजिटल डेस्क, कटनी। यहां दुर्गा चौक खिरहनी में आज सुबह ऐसी लोमहर्षक घटना घटी कि इसे देखने सुनने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। एक गर्भवती महिला ने फांसी लगा ली और उसकी मृत्यु के बाद फांसी पर लटके - लटके उसका प्रसव भी हो गया। इतना ही नहीं नवजात बच्चा भी काफी देर तक मां के गर्भनाल में फंदे की तरह लटका हुआ तड़पता रहा।इस संबंध में बताया गया है कि दुर्गा चौक छोटी खिरहनी में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मां तो दुनिया से चल बसी, पर नवजात कई घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद सुरक्षित बच गया है। हालत नाजुक होने पर उसे एसएनसीयू में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

नहीं था किसी से विवाद
जानकारी के अनुसार मृतका का किसी के साथ कोई विवाद नहीं था और मामला पारिवारिक कलह का भी नहीं था। एनकेजे थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा चौक खिरहनी निवासी संतोष सिंह सुबह सात बजे सोकर उठा। उसने देखा कि पत्नी लक्ष्मी बाई की कोई आहट नहीं मिल रही और बच्चे भी सो रहे हैं। उसने कमरे से बाहर निकलकर आवाज लगाई, उसने देखा कि एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। उसने फिर अवाज लगाई लेकिन पत्नी की ओर से उत्तर नहीं मिला, तब वह मवेशियों की गौशाला की ओर गया, वहां का नजारा देखकर हक्का-बक्का रह गया। क्योंकि लक्ष्मी बाई फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी और उसके पेट में पल रहा बच्चा पेट से निकलकर मां के नाल में फंदे से लटका हुआ तड़प रहा था।

एम्बुलेंस के कर्मचारियों ने दिखाई सजगता
घटना की जानकारी लगते ही आस-पड़ोस के लोगों ने तत्काल वे पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कर्मचारी एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। इस समय एनकेजे थाने से डायल 100 भी पहुंच चुकी थी। 108 के एंबुलेंस चिकित्सक डॉ.माखन सिंह और सहयोगी ने तत्परता दिखाई। तत्काल बच्चे को फांसी के फंदे पर लटकी मां के नाल से अलग किया और नवजात को एंबुलेंस में लेकर जिला अस्पताल जिला अस्पताल पहुंचे। बच्चे को चिकित्सकों ने तत्काल प्राथमिक उपचार करते हुए उसे गहन उपचार के लिए एसएनसीयू वार्ड में भर्ती किया।

 

Created On :   20 Dec 2018 1:08 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story