पहली बार आ रहे हैं राष्ट्रपति, सफाई कार्य में जुटा प्रशासन

President ram nath kovind will come in nagpur
पहली बार आ रहे हैं राष्ट्रपति, सफाई कार्य में जुटा प्रशासन
पहली बार आ रहे हैं राष्ट्रपति, सफाई कार्य में जुटा प्रशासन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 22 सितंबर को नागपुर आ रहे हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद नागपुर दौरे पर पहली बार आ रहे कोविंद सबसे पहले दीक्षाभूमि स्मारक जाएंगे। इसके बाद रेशमबाग स्थित स्व. सुरेश भट सभागृह और कामठी स्थित मेडिटेशन सेंटर का लोकार्पण करेंगे। उनकी अगवानी के लिए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

जानकारी के मुताबिक पिछले महीने ही सुरेश भट सभागृह का लोकार्पण होना था। मनपा सत्तापक्ष द्वारा इसकी तारीख भी तय करने की चर्चा है, किन्तु ऐन समय पर कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी की सूचना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आमंत्रित कर उनके हाथों इसका लोकार्पण करने का निर्णय लिया गया। महापौर नंदा जिचकार खुद उन्हें आमंत्रित करने दिल्ली गई थीं। पहले 24 सितंबर को उनके आने की संभावना जताई जा रही थी, किन्तु अब 22 सितंबर को राष्ट्रपति कार्यालय से आने की सूचना दी गई है।

आधिकारिक कार्यक्रम का अभी इंतजार
फिलहाल आधिकारिक कार्यक्रम अभी भी प्रशासन को नहीं मिला है। खबर है कि तीन दिन पहले उनका आधिकारिक कार्यक्रम आएगा। इसी क्रम में सोमवार को पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कामठी में होने वाले मेडिटेशन सेंटर की तैयारियों को जायजा लिया था। शहर में इन कामों में तेजी देखी जा रही है।

Created On :   13 Sep 2017 11:48 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story