बिहार में महागठबंधन के उम्मीदवारों का ऐलान, शरद यादव मधेपुरा, मीसा पाटलिपुत्र से

Press Conference of the Alliance in Bihar, Rashtriya Janata Dal, Lok Sabha Elections 2019
बिहार में महागठबंधन के उम्मीदवारों का ऐलान, शरद यादव मधेपुरा, मीसा पाटलिपुत्र से
बिहार में महागठबंधन के उम्मीदवारों का ऐलान, शरद यादव मधेपुरा, मीसा पाटलिपुत्र से

डिजिटल डेस्क, पटना। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर बिहार की सीटों को लेकर महागठबंधन ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और महागठबंधन के नेताओं की पटना में ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया। इस दौरान तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, मुकेश साहनी, उपेंद्र कुशवाहा और कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा मौजूद रहे। 

प्रेस कांफ्रेंस करते हुए राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ये महागठबंधन जनता के दिलों का गठबंधन है। किसी ने महागठबंधन के बिखराव की खबरें फैलाने की कोशिश की थी, लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि यह महागठबंधन अटूट है। काफी दिनों से सब इंतजार कर रहे थे कि महागठबंधन के उम्मीदवार कौन होंगे। आज हम इसका ऐलान कर रहे हैं। 
                                                                        

 

 

 

महागठबंधन के उम्मीदवार

  • सासाराम - मीरा कुमार, कांग्रेस
  • सुपौल - रंजीत रंजन, कांग्रेस
  • मुंगेर - नीलम देवी, कांग्रेस
  • समस्तीपुर - अशोक कुमार, कांग्रेस
  • दरभंगा - अब्दुल बारी सिद्दिकी, RJD
  • मधेपुरा- शरद यादव, RJD
  • वैशाली- रघुवंश प्रसाद सिंह, RJD
  • गोपालगंज- सुरेंदर राम, RJD
  • सारण- चंद्रिका राय, RJD
  • नालंदा- अशोक कुमार आजाद चंद्रवंशी, हम
  • औरंगाबाद- उपेंद्र प्रसाद, हम
  • गया- जीतनराम मांझी, हम
  • मुज़फ्फरपुर- डॉ राजभूषण चौधरी निषाद, वीआईपी पार्टी
  • खगड़िया- मुकेश साहनी, वीआईपी पार्टी
  • बेगूसराय से तनवीर हसन,
  • सीवान से बीना साहिब
  • महाराजगंज से रणधीर सिंह
  • हाजीपुर से शिवचंद्र राय
  • पाटलिपुत्र से मीसा भारती
  • जहानाबाद से सुरेंद्र यादव 
  • अररिया से सरफराज आलम
  • सीतामढ़ी से अर्जुन राय
  • तेजस्वी यादव ने कहा कि शिवहर की सीट पर हम बाद में प्रत्याशी घोषित करेंगे। 

बता दें कि बिहार में कांग्रेस किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, समस्तीपुर, मुंगेर, पटना साहिब, सासाराम, वाल्मीकि नगर, सुपौल सीट पर चुनाव लड़ेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Created On :   29 March 2019 4:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story