दिवाली के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट, 17 और 15 पैसे हुए सस्ता

दिवाली के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट, 17 और 15 पैसे हुए सस्ता
हाईलाइट
  • मुंबई में पेट्रोल का दाम 83.07 रुपए प्रति लीटर
  • राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 77.56 रुपए प्रति लीटर
  • सोमवार को फिर घटे पेट्रोल डीजल के दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई भारी बढ़ोतरी के बाद लगातार जारी गिरावट से आम आदमी को राहत मिली है। सोमवार को पेट्रोल के दामों में 17 पैसे और डीजल के दामों में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। इसी के साथ राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 77.56 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 72.31 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

मुंबई में भी कम हुए दाम
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती का दौर जारी है। सोमवार को मुंबई में पेट्रोल 17 पैसे और डीजल 16 पैसे सस्ता हुआ। इसी के साथ अब मुंबई में पेट्रोल का दाम 83.07 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं डीजल 75.76 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

इसलिए कम हो रहे दाम
अक्टूबर माह में ईरान पर अमेरिकी द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के चलते कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली थी। वहीं अमेरिका द्वारा भारत, चीन सहित 8 देशों को ईरान से तेल खरीदने की छूट देने का सीधा असर बाजार पर देखने को मिल रहा है। तेल की सप्लाई को पूरा करने  के लिए सऊदी अरब, रूस और अमेरिका की शेल गैस प्रोड्यूसर कंपनियों धीरे-धीरे उत्पादन बढ़ा रही हैं।इसके चलते कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।

 

 

Created On :   12 Nov 2018 3:09 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story