शाहजहांपुर में गरजे मोदी - जितने दल मिलेंगे उतना दलदल बनेगा, इसमें ही तो कमल खिलेगा

शाहजहांपुर में गरजे मोदी - जितने दल मिलेंगे उतना दलदल बनेगा, इसमें ही तो कमल खिलेगा
हाईलाइट
  • किसान रैली में कांग्रेस पर बोला हमला।
  • पीएम मोदी इस रौली में किसानों को बड़ी सौगत दे सकते हैं।
  • शाहजहांपुर पहुंचे पीएम मोदी।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने के बाद शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाहजहांपुर में किसानों की रैली को संबोधित किया। किसान रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मैं शाहजहांपुर में किसानों से किया गया वादा निभाने आया हूं। 14 खरीफ फसलों के एमएसपी दाम बढ़ाना किसानों के हक में हमारी सरकार का ऐतिहासिक कदम है। किसानों के जीवन में खुशहाली आए ये ही हमारी सरकार का लक्ष्य है।
 

कांग्रेस पर साधा निशाना 
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, जितने दल मिलते जाएंगे दलदल बनेंगा और इसी दलदल में कमल खिलेगा। पीएम मोदी ने कहा, कि 90 हजार करोड़ इधर-उधर होना बंद हुए तो कुछ लोगों की मुफ्त की कमाई बंद हो गई। ये सब होता देख सदन में विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव ले आया। जब हमनें पूछा अविश्वास प्रस्ताव की वजह क्या तो बता नहीं सके और हमारे गले पड़ गए। पीएम मोदी ने कहा, कौन सा पंजा 1 रूपये में से 85 पैसा मार लेता था ये किसी से छिपा नहीं है। पिछली सरकार को किसानों की चिंता नहीं थी। ये सरकार सिर्फ घड़ियाली आंसू बहाती है। कांग्रेस के शासनकाल में सिंचाई परियोजना में धंधली की गई थी। किसानों के हक में कोई फैसला नहीं लिया। किसानों यूरिया से लेकर कृषि की हर जरूरी चीज के लिए परेशान होता था। 

किसानों के लिए बोले मोदी 
गन्ना उत्पादन पर पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार 5 करोड़ गन्ना किसानों के लिए काम कर रही है। चीनी मीलों को नई आधुनिक मशीनों की मदद दी जा रही है। चीनी के आयात पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाया जा रहा है। अब चीनी से ईंधन भी बनाया जा रहा है। इथनॉल के लिए मशीनें भी दी जा रही है। 160 करोड़ लीटर इथनॉल का उत्पादन हो रहा है। जबकि कांग्रेस के शासनकाल में ये उत्पादन महज 40 करोड़ लीटर होता था। किसानों का यूरिया के लिए परेशान नहीं होना पड़ता है। अब आसानी से किसानों को यूरिया उपलब्ध हो जाता है।


 

LIVE UPDATE


1.35 PM: विपक्ष के गठबंधन पर पीएम मोदी ने हमला बोलते हुए कहा जितने दल मिलेंगे उतना दल-दल बनेगा, इसमें ही तो कमल खिलेगा।

1.34 PM: कल लोकसभा में हम ये उनसे लगातार पूछते रहे कि इस अविश्वास का कारण क्या है, अब जब वो कारण नहीं बता पाए तो गले पड़ गए- मोदी

1.31 PM: कल संसद में जो हुआ वो पूरे देश की जनता ने देखा कि कुछ लोगों को सिर्फ प्रधानमंत्री की कुर्सी दिखती है, उन्हें ना देश दिखता है ना देश का गरीब दिखता है- पीएम मोदी

1.29 PM: संसद में अपना काम किया, लालबत्ती के खिलाफ खड़ा होकर गुनाह किया क्या? परिवारवाद के खिलाफ खड़ा होना मेरा गुनाह क्या है ? - पीएम मोदी

1.12 PM: हमारा निरंतर प्रयास है कि गन्ना किसान की एक-एक पाई उस तक समय पर पहुंचे। पुरानी सरकारों के समय में किसानों को परेशान होना पड़ता था। 

1.10 PM: देश के हर किसान के पसीने का, मेहनत का सम्मान हो, यही केंद्र की सरकार, उत्तर प्रदेश की सरकार की प्राथमिकता है। 

01.04 PM: किसानों का पुराना बकाया लगातार कम हो रहा है। कछुए की चाल से काम करने पर किसानों के पैसे फंसे थे- मोदी

01.02 PM: 160 करोड़ लीटर इथनॉल का उत्पादन हो रहा है। जबकि कांग्रेस के शासनकाल में ये उत्पादन महज 40 करोड़ लीटर होता था।

12.58 PM: हमारी सरकार ने गन्ना मीलों में काम कर रहे कर्मचारियों और उनके परिवार को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कई निर्णय किए हैं- पीएम मोदी

12.58 PM: हमारी सरकार 5 करोड़ गन्ना किसानों के लिए काम कर रही है। आज 20 लाख टन चीनी निर्यात की इजाजत दी। चीनी के लिए न्यूनतम मूल्य तय किया है।

12.56 PM: मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा है कि कांग्रेस ने किसानों के हित कुछ नहीं किया है। ये लोग सिर्फ घड़ियाली आंसू बहाते हैं- पीएम मोदी

12.54 PM: दिल्ली में मैं कुछ किसानों से खुशखबरी देने का वादा किया था। आज मैं सभी किसानों को वो खुशखबरी देने के लिए शाहजहांपुर आया हूं। 

12.53 PM: किसान कल्याण रैली" को सम्बोधित कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।

 

 

 

 

 

 

 

पीएम मोदी के शाहजहांपुर दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

 

आतंकी अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम स्थल सुरक्षा जवानों को तैनात किया गया था। रैली के लिए जर्मन हैंगर तकनीक का पंडाल व चार हेलीपैड बनाए गए थे। 

 

अपने शाहजहांपुर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री तीन तलाक का शिकार हुई निदा खान से मिले। निदा के खिलाफ बरेली के मौलाना द्वारा फतवा भी जारी किया गया था। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत नकवी इस दौरान निदा खान के साथ रही। दोनों महिलाओं को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बरेली से बीजेपी विधायक राजेश कुमार मिश्रा द्वारा आधिकारिक न्यौता दिया गया था। 

 

Image result for pm modi

 

शाहजहांपुर को महानगर बनवाने में नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का बड़ा योगदान है। इस योगदान के बाद सुरेश कुमार खन्ना शाहजहांपुर को एयरपोर्ट की सौगात दिलाने के लिए लंबे समय से प्रयासरत हैं। एयरपोर्ट की जमीन के लिए शाहजहांपुर में कई जगह सर्वे भी हो चुका है। इसके साथ शाहजहांपुर के लोग रोजा रेलवे जंक्शन को पुराना गौरव लौटाने की मांग भी प्रधानमंत्री से कर रहे हैं। यहां पहले सभी प्रमुख ट्रेनों का स्टापेज होता था, यहीं पर इंजनों में डीजल भी भरा जाता था। अन्य रेलवे के प्रमुख काम भी यहीं होते थे, पर धीरे-धीरे रोजा महत्व कम होता गया।


शाहजहांपुर के लोग काफी समय से कृषि विश्वविद्यालय की डिमांड कर रहे हैं। पहले तो इसके लिए जमीन की दिक्कत आ रही थी, लेकिन अब तो जिला प्रशासन ने जमीन की समस्या को भी दूर कर दिया है। खुटार ब्लाक के सिमरा वीरान स्थित गोसदन की जमीन पर कृषि विश्वविद्यालय बनाए जाने का प्रस्ताव प्रशासन ने उत्तर प्रदेश सरकार को भेज दिया है। पूर्व केंद्रीय गृहराज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद कहते हैं कि सात नदियों से घिरा शाहजहांपुर कृषि प्रधान जिला है, यहां अनाज की सबसे बड़ी मंडी भी है। आलू, गेहूं, धान, गन्ना, मेंथा, सरसों, तिल, मूंगफली, सोयाबीन की फसल बड़े स्तर पर होती है। आधुनिक कृषि तकनीकों से वंचित होने के कारण उन्हें अपेक्षित उपज का लाभ नहीं मिल पाता। 

 

पीएम मोदी के कार्यक्रम की रूपरेखा

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10:55 मिनट पर दिल्ली से रवाना हुए
  • 11:40 बेज बरेली त्रिशूल एयरपोर्ट पर पहुंचें
  • 11.50 पर यहां से शाहजहांपुर के लिए रवाना हुए
  • दोपहर 12.30  बजे शाहजहांपुर में वो किसान रैली को संबोधित किया
  • दोपहर 1:30 पर वापस बरेली रवाना हुए
  • 2:05 मिनट पर बरेली पहुंचें
  • 2:10 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना हुए
     

Created On :   21 July 2018 6:48 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story