रणजी में रिकॉर्ड : इस खिलाड़ी ने 18 साल की उम्र में बना डाले सबसे ज्यादा शतक

Prithvi shaw set century record in Ranji trophy break sachin record
रणजी में रिकॉर्ड : इस खिलाड़ी ने 18 साल की उम्र में बना डाले सबसे ज्यादा शतक
रणजी में रिकॉर्ड : इस खिलाड़ी ने 18 साल की उम्र में बना डाले सबसे ज्यादा शतक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वर्ल्ड क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर कहे जाने वाले सचिन तेंदूलकर के होम टाउन मायानगरी मुंबई से आने वाले एक 18 वर्षीय क्रिकेटर ने शतकों का रिकॉर्ड बना दिया है। मुंबई के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की उम्र अभी महज 18 साल और 8 दिन है। इस उम्र में पृथ्वी ने अपने रणजी करियर में शतकों का एक रिकार्ड कायम कर दिया है। इतनी कम उम्र में पृथ्वी ने रणजी में 4 शतक जमाए हैं। यह कारनामा अभी तक कोई भी भारतीय नहीं कर पाया है।

पृथ्वी ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ ओंगोल में खेले जा रहे रणजी मुकाबले के पहले दिन शुक्रवार को शतक (114 रन) जमाया है। इसके साथ ही रणजी ट्रॉफी में उनके नाम अब 4 शतक हो गए हैं। 18 साल 8 दिन के पृथ्वी के नाम रणजी ट्रॉफी में अब रिकॉर्ड शतक हो गए हैं। इतनी कम उम्र में 4 शतक किसी के नाम नहीं हैं। रणजी के अलावा पृथ्वी ने अब तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी कुल 5 शतक जमाए हैं, जो इस उम्र में सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे ज्यादा शतक हैं। सचिन ने इस उम्र में 7 शतक लगाए थे।

पृथ्वी ने खेली थी रिकॉर्ड 546 रन की पारी

साल 2013 में पृथ्‍वी शॉ पहली बार तब चर्चा में आए थे, जब वह किसी स्‍कूल प्रतियोगिता में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज बन गए थे। तब पृथ्‍वी ने मुंबई के आजाद मैदान पर हैरिस शील्ड ट्रॉफी के मैच में 546 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली थी। उस वक्‍त तक इतने रन किसी भी बल्‍लेबाज ने नहीं बनाए थे, सचिन तेंदुलकर ने भी नहीं। हैरिश शील्ड वही मशहूर स्कूल टूर्नामेंट है जिसके जरिए पहली बार सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली को सुर्खियां मिली थीं। सचिन और कांबली ने इसी टूर्नामेंट में अपने स्कूल की तरफ से खेलते हुए 664 रनों की विश्व रिकॉर्ड (उस दौरान) की साझेदारी थी।


पृथ्वी के 5 फर्स्ट क्लास क्रिकेट शतक

- 120 रन विरुद्ध तमिलनाडु (रणजी)

- 154 रन विरुद्ध इंडिया ब्लू (दिलीप ट्रॉफी)

- 123 रन विरुद्ध तमिलनाडु (रणजी)

- 105 रन विरुद्ध ओड़िशा (रणजी)

- 114 रन विरुद्ध आंध्र प्रदेश (रणजी)

Created On :   17 Nov 2017 12:39 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story