SC के फैसले पर फिर चहक उठी प्रिया प्रकाश, एक्सप्रेशन्स देख फिर पिघल जाएंगे आप

SC के फैसले पर फिर चहक उठी प्रिया प्रकाश, एक्सप्रेशन्स देख फिर पिघल जाएंगे आप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। "वेलेन्टाइन डे" पर अपनी कजरारी आंखों से दुनिया का दिल धड़काने वाली प्रिया प्रकाश वारियर के चेहरे कि वो क्यूट स्माइल अब फिर लौट आई है, दरअसल अपनी फिल्म "Oru Adaar Love" के सॉन्ग पर दर्ज हुए केस से प्रिया परेशान हो गई थी।  जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत दी।  सुप्रीम कोर्ट ने साउथ इंडियन एक्ट्रेस और इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश वारियर के खिलाफ सभी एफआईआर पर रोक लगा दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के इस ऑर्डर पर खुशी जाहिर करते हुए प्रिया ने कहा "हमारे जैसे लोग जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत की है, उनके लिए ऐसी चीजें बहुत तनावपूर्ण होती हैं, मैं सुप्रीम कोर्ट के आदेश से खुश हूं। मैं सबको इसके लिए शुक्रिया अदा करना चाहूंगी।"

क्या था पूरा विवाद

दरअसल प्रिया प्रकाश ने जिस गाने पर पहचान बनाए उसपर मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने उनकी भावनाओं को आहत करने वाला करार देते हए उनके खिलाफ फतवा जारी कर दिया था। उनका कहना था कि फिल्म का गाना "मानिक्या मलाराया पूवी" उनके संप्रदाय की भावनाओं को आहत कर रहा है। बता दें नेशनल क्रश बन चुकी प्रिया प्रकाश वारियर कि मोस्ट अवेटेड फिल्म ओरु अडार लव 14 जून 2018 को रिलीज होगी।

 

Created On :   22 Feb 2018 4:49 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story