प्रिया प्रकाश वारियर को मिली बॉलीवुड फिल्म, खोले दिल के राज

प्रिया प्रकाश वारियर को मिली बॉलीवुड फिल्म, खोले दिल के राज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वैलेंटाइन्स वीक में पूरे देश के युवाओं को अंखियों के इशारे से पिघला देने वाली प्रिया प्रकाश वारियर जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। प्रिया के लिए ये एक सपना पूरा होने जैसा है, क्योंकि प्रिया का ये बॉलीवुड डेब्यू उनके ही फेवरेट स्टार रणवीर सिंह के साथ होने वाला है। खबर है कि प्रिया प्रकाश रणवीर की आने वाली फिल्म सिंबा में नजर आ सकती हैं। करण जौहर ने एक अंग्रेजी समाचार पत्र से बातचीत में बताया कि वह प्रिया को फिल्म में फिट करने की सोच रहे हैं। 

 

 

 

 

छोटे से रोल में दिखेंगी प्रिया


उन्होंने कहा,  "इस फिल्म में लड़की का रोल उतना बड़ा नहीं है, लेकिन प्रिया आंख मारते ही रातों-रात बहुत पॉपुलर हो गई हैं। जिससे बॉलीवुड को भी उनमें दिलचस्पी होने लगी है और प्रिया की वर्चुएलिटी को वर्चुअल दुनिया में सिनेमा के क्षेत्र में मजबूत करने के लिए बेहतर है।"

 

 

इससे पहले प्रिया रणवीर सिंह के साथ काम करने की इच्छा जता चुकी हैं। अब अगर ये खबर सही है तो उन्हें रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह जैसे दो बड़े सितारों के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

 


 

 

प्रिया ने बताया कौन है उनका पहला क्रश

हालांकि प्रिया को बॉलीवुड से ऑफर तो कई मिल चुके हैं, लेकिन उन्होंने मना कर दिया क्योंकि फिलहाल वह अपनी डेब्यू मलयाली फिल्म पर ही फोकस करना चाहती हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रिया ने अपने पहले क्रश का खुलासा किया। जब उनके उनके पहले क्रश के बारे में पूछा गया तो प्रिया ने जवाब में कहा, ‘ओह नहीं। ठीक है, क्लास सेकेंड में साथ पढ़ने वाला मेरा क्लासमेट ही मेरा पहला क्रश था’।

 

इस दौरान उनसे यह भी पूछा गया कि उन्हें आईब्रो उठाने और आंख मारने में से सबसे ज्यादा क्या पसंद है तो प्रिया ने तुरंत कहा आंख मारना। वह जिस गाने की वजह से चर्चा में आई हैं। उस गाने में भी उन्हें आंखों और आईब्रो से इशारे करते दिखाया गया है।

Created On :   12 March 2018 7:25 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story