तलाक की खबरों पर प्रियंका ने लगाया विराम, इंस्टा पर शेयर की फैमिली फोटो

Priyanka And Nick Jonas Refused The Divorce Rumours With This Pic
तलाक की खबरों पर प्रियंका ने लगाया विराम, इंस्टा पर शेयर की फैमिली फोटो
तलाक की खबरों पर प्रियंका ने लगाया विराम, इंस्टा पर शेयर की फैमिली फोटो

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी ने किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनीं रहती हैं। हालही में खबर थी कि शादी के तीन महीने बाद वे अपने पति निक जोनस से तलाक लेने वाली हैं। एक मैग्जीन की खबर के मुताबि​क निक और प्रियंका हर किसी चीज़ को लेकर लड़ रहे हैं। निक के परिवार वाले भी चाहते हैं कि दोनों का तलाक हो जाए, क्योंकि उनको लगता था कि प्रियंका फैमिली गर्ल हैं और शादी कर बच्चे पैदा करना चाहती हैं। जबकि प्रियंका 21 साल की एक पार्टी गर्ल निकली। इन खबरों के दौरान प्रियंका ने निक की फैमिली के साथ फोटो शेयर किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

My first ever #jonasbrothers show. And it was incredible!!! I’m so proud of these guys!! #Family

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

प्रियंका की यह फोटो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। उनके ​और ​निक के बीच में सब कुछ ठीक है। वे अपने ससुराल वालों के साथ बहुत खुश नजर आ रही हैं। प्र‍ियंका ने तस्वीर में कैप्शन ल‍िखा, जोनस बद्रर्स के पहले शो में शामिल हुई। मुझे गर्व है!!
बताया जा रहा है कि यह तलाक की खबरों पर प्रियंका का जवाब है। इस तस्वीर वे ​अपने सास ससुर, निक और उनके भाइयों के साथ नजर आ रही हैं। 

आपको बता दें कि हालही में खबर थी कि देसी गर्ल ​अपने पति से तलाक लेने वाली हैं, क्योंकि दोनों की आपस में बन नहीं रही थी। सूत्र ने कहा, "निक को लगता था कि अभिनेत्री शादी के बाद शांत और सहज हो जाएंगी।" शादी के बाद प्रियंका निक को कंट्रोल करती नजर आईं, जिसके बारे में निक नहीं जानते थे।"

Created On :   31 March 2019 9:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story