दिल्ली के सिंहासन के लिए विपक्ष का महागठबंधन,यूपी फार्मूला तैयार

 Priyanka can fight election from Rae Bareli, Oppositions UP mission for Delhis throne 
दिल्ली के सिंहासन के लिए विपक्ष का महागठबंधन,यूपी फार्मूला तैयार
दिल्ली के सिंहासन के लिए विपक्ष का महागठबंधन,यूपी फार्मूला तैयार
हाईलाइट
  • दिल्ली में सरकार बनाने के लिए एकजुट हो रहा विपक्ष।
  • यूपी में कांग्रेस के साथ सपा
  • बसपा।
  • विपक्ष के पीएम उम्मीदवार पर फंसा पेंच।

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। देश में अगले साल आम चुनाव होने जा रहें हैं, जिसके मद्देनज़र तमााम दल अपना-अपना वोट बैंक साधने में जुट गए हैं। 2014 के चुनावों में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज कर सत्ता पाई थी। 2014 में  कांग्रेस ने ज्यादातर प्रदेशों में अकेले ही चुनाव लड़ा था जिसके चलते क्षेत्रीय दलों और कांग्रेस के बीच वोटों का बंटवारा हो गया था। मोदी लहर पर सवार भाजपा को कांग्रेस और अन्य दलों के बीच बटे हुए वोट्स भी मिले थे। 2014 के चुनाव से सबक लेते हुए अब विपक्ष महागठबंधन कर जनता के बीच जाने की तैयारी में है, यूपी मेंं कांग्रेस,सपा और बसपा ने हाथ मिला लिया है। विपक्ष के महागठबंधन तक तो बात ठीक थी लेकिन विपक्ष के पीएम उम्मीदवार को लेकर फिर पेंच फंसते हुए नज़र आए। प्रधानमंत्री उम्मीदवार के तौर पर राहुल गांधी के नाम की घोषणा कांग्रेस ने की तो लेकिन जल्द ही बेकफुट पर भी आ गई। महिला पीएम उम्मीदवार के रूप में ममता बेनर्जी के नाम पर भी कुछ दिन चर्चा हुई जिसके बाद खुद ममता ने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाना उनका मकसद है। पीएम चुनाव के बाद ही तय होगा।

देशभर में जारी है चुनावी घमासान
देशभर में 2019 चुनाव को लेकर राजनैतिक सरगर्मी बढती जा रही है। देश में जहां तमाम विपक्षी दल एक होकर चुनाव लड़ने की तैयारियों में जुटे हुए हैं, तो वहीं भाजपा के नेतृत्व वाला  NDA  गठबंधन भी कमर कस चुका है। 2019 चुनाव में सबसे बड़े विपक्षी दल कांग्रेस की रणनीति पर भी सबकी नजरे जमी हुई हैँ। विपक्षी दल भाजपा को रोकने के लिए अब भी जुगाड़-तुगाड़ में लगे हुए हैं।
 


विपक्ष का यूपी फार्मूला
जनसंख्या और सीटों के हिसाब से देश के सबसे बड़े प्रदेश यूपी में कांग्रेस,बसपा और सपा ने हाथ मिला लिया है। भारतीय राजनीति के पंडितों का कहना है कि जिसने यूपी जीत लिया उसकी सरकार बनना तय है, इतिहास भी इस बात का प्रमाण देता है।
 


-2009 के लोकसभा चुनाव में  उत्तर प्रदेश में यूपीए ने 26 सीटे जीती, वहीं भाजपा का कमल 80 में से केवल 10 सीटों पर ही खिल पाया था नतीजतन कांग्रेस ने दिल्ली में सरकार बनाई।

-2014 आम चुनावों में यूपी की 80 सीटों में से 71 भाजपा ने जीती, मोदी खुद यहां से चुनाव लड़े। भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत से सरकार बनाई।

अब 2019 का चुनाव करीब है, यूपी में सीएम योगी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार सत्ता में है। उपचुनावों में गठबंधन के बूते मिली जीत के चलते विपक्ष का हौसला भी बढ़ा हुआ है। यूपी की जनता इस बार किसे सत्ता के सिंहासन तक पहुंचाएगी ये तो वक्त ही बताएगा।



 

Created On :   4 Aug 2018 8:45 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story