प्रियंका और निक ने कैथोलिक रीति रिवाज से रचाई शादी, उमेद भवन पैलेस में ऐसा दिखा नजारा

priyanka chopra and nick jonas are now man and wife wedding jodhpur
प्रियंका और निक ने कैथोलिक रीति रिवाज से रचाई शादी, उमेद भवन पैलेस में ऐसा दिखा नजारा
प्रियंका और निक ने कैथोलिक रीति रिवाज से रचाई शादी, उमेद भवन पैलेस में ऐसा दिखा नजारा
हाईलाइट
  • जोधपुर में उमेद भवन पैलेस में इन दोनों ने कैथोलिक रीति रिवाज से शादी रचाई।
  • बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आखिरकार हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए।
  • यह दोनों रविवार को हिंदु रीति रिवाज से शादी करेंगे।

डिजिटल डेस्क, जोधपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आखिरकार हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। राजस्थान के जोधपुर में उमेद भवन पैलेस में इन दोनों ने कैथोलिक रीति रिवाज से शादी रचाई। शादी के वक्त प्रियंका बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।  प्रियंका और निक ने दिग्गज डिजाइनर राल्फ लॉरेन द्वारा डिजाइन की गई ड्रेसेस पहन रखी थीं। शादी के बाद राल्फ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रियंका और निक को बधाई भी दी। बता दें कि अब 2 दिसंबर को यह जोड़ी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी करेंगे। इस दिन प्रियंका सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा पहनेंगी।

 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निक के भाई (केविन और जो) और प्रियंका के भाई सिद्धार्थ ने ग्रूम्समेन का रोल निभाया, वहीं ईशा अंबानी, अर्पिता खान शर्मा और परिणीति चोपड़ा ब्राइड्समेड थीं। निक जोनस के पिता पॉल केविन जोनस सीनियर ने प्रियंका के स्वर्गीय पिता अशोक चोपड़ा की भूमिका निभाई और उनका हाथ निक जोनस के हाथ में दिया। 

बता दें कि शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए उमेद भवन पैलेस में ही रूम बुक हैं। प्रियंका और निक जोनस के लिए इसी पैलेस में महाराज सुईट और महारानी सुईट बुक है। गौरतलब है कि राजस्थान, जोधपुर में उमेद भवन पैलेस दुनिया के सबसे बड़े निजी महलों में से एक है।

Created On :   1 Dec 2018 2:22 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story