शादी के लिए मंगेतर निक जोनास के साथ जोधपुर रवाना हुईं प्रियंका चोपड़ा 

शादी के लिए मंगेतर निक जोनास के साथ जोधपुर रवाना हुईं प्रियंका चोपड़ा 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी राजस्थान के जोधपुर में उमेद भवन पैलेस में होने वाली है। इसके लिए प्रियंका अपने मंगेतर निक जोनास के साथ मुंबई से जोधपुर रवाना हो गई हैं। बुधवार शाम से ही शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं और इस दिन प्रियंका के घर पूजा भी रखी गई। पूजा के साथ ही प्रियंका की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं।

लुक
जोधपुर रवानगी के दौरान प्रियंका चोपड़ा ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दीं, वहीं निक सिंपल नजर आए। जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस प्रियंका की शादी का सि​लसिला 3 दिसंबर तक चलेगा। एक रिपोर्ट्स के अनुसार विभिन्न रस्मों के पूरा होने के साथ 2 दिसंबर को प्रियंका और निक सात फेरे लेंगे।  


   

 

Created On :   29 Nov 2018 4:58 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story