बर्थडे बॉय निक का डैशिंग लुक, तो दिलकश अंदाज में नजर आईं पीसी
डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंटरनेशनल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा अपने मंगेतर निक जोनस के साथ इन दिनों सुर्खियों में लगातार बनी हुई हैं। अब ये दोनों लवबर्ड लॉस एंजेलिस में स्पॉट हुए हैं। दरअसल पीसी के मंगतेर निक जोनस का 16 सितंबर को जन्मदिन हैं। ऐसे में पीसी निक के जन्मदिन को खास बनाने कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहतीं। पीसी ने जैसे ही फिल्म ‘द स्कॉई इज पिंक’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी की वैसे वो निक के पास सरप्राइज देने पहुंच गईं। इस दौरान लॉस एंजेलिस में दोनों खूब मस्ती करते नजर आए। पीसी गुलाबी कलर का जंपसूट पहने नजर आईं, जबकि निक जोनस डेनिम जैकेट के साथ ट्राउजर पहने हुए दिखे। ऐसी खबरें हैं कि प्रियंका और निक अमेरिका में ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि अभी दोनों की वेडिंग डेट कन्फर्म नहीं हुई है। निक जोनस का बर्थडे (16 सितंबर) को है तो चलिए आपको भी बताते हैं निक से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से...
काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म ‘द स्कॉई इज पिंक’ में बिजी हैं। जबकि निक ने हाल ही में रॉबिन शूलज़ के साथ एक न्यू सॉन्ग 'राइट नाउ' जारी किया है।
प्रियंका और निक ने पिछले महीने 'रोका' सेरेमनी की, जिसके दोनों ने अपनी सगाई की पुष्टि की थी। ऐसी खबरें है कि प्रियंका और निक अमेरिका में ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि अभी दोनों की वेडिंग डेट कन्फर्म नहीं हुई है।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने भी अपना 36वां बर्थडे लंदन में मनाया। इस खास मौके पर निक जोनस और वो साथ नजर आईं। बर्थडे की सुबह दोनों कपल एक जैसे रंग में रंगे नजर आए। प्रियंका ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई थी और निक भी व्हाइट टी-शर्ट और ग्रे ट्राउसर में नजर आए। दोनों साथ में ही होटल से निकलते हुए स्पॉट हुए।
बर्थडे से पहले निक जोनस और पीसी लॉस एंजेलिस में एक साथ घूमते नजर आए। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडया पर अपडेट इन तस्वीरों में निक के लुक की बातें भी हो रही हैं। दरअसल तस्वीरों में निक ने क्लीन शेव में नहीं बल्कि मूछों में नजर आ रहे हैं। निक मूछों में काफी डैशिंग नजर आ रहे हैं। तस्वीरों से एक बात तो साफ है कि निक, प्रियंका के इंडियन अंदाज में अपने आप को ढालने की खूबसूरत कोशिश कर रहे हैं।
- 16 सितंबर को अपना 26वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं।
- निक का जन्म 16 सितंबर 1992 को हुआ था।
- निक जोनस का रियल नेम निकोलस जेरी जोनस है।
- निक जोनस अमेरिकी पॉप म्यूजिक की दुनिया में जाना पहचाना नाम हैं।
- जोनस साल भर में करीब 25 मिलियन यानि की 171 करोड़ रुपए कमाते हैं।
- निक एक लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने के 35 से 70 लाख तक चार्ज करते हैं।
- निक ने साल 2010 में यंग हॉलीवुड आर्टिस्ट ऑफ द ईयर खिताब जीता चुके हैं।
- निक ने साल 2002 में अपना पहला गाना गाया था।
- ‘जॉय टु द वर्ल्ड’ निक का पहला गाना जिसे उन्होंने खुद लिखा था।
- निक का जोनस ब्रदर्स नाम से एक बैंड है, जिसके 4 एलबम मार्केट में आ चुके हैं।
- जोनस ब्रदर्स ने अमेरिकी म्यूजिक अवार्ड्स में अवार्ड फॉर ब्रेकथ्रू आर्टिस्ट भी जीता है।
- निक जोनस का रियल नेम निकोलस जेरी जोनस है।
- अमेरिका सिंगर होने के साथ-साथ निक एक एक्टर भी हैं।
- निक जोनस के पिता भी एक संगीतकार हैं।
- प्रियंका और निक की पहली मुलाकात 'क्वांटिको' के सेट हु्ई थी।
- दोनों 1 मई 2017 को न्यूयॉर्क में हुए 'मेट गाला' फंक्शन में साथ पहुंचे थे।
- दोनों इंस्टाग्राम पर काफी फ्लर्टिंग करते नजर आ चुके हैं।
Created On :   15 Sep 2018 6:11 AM GMT