प्रियंका-निक ने दिया मुंबई में दूसरा रिसेप्शन, बधाई देने उमड़ा बॉलीवुड

प्रियंका-निक ने दिया मुंबई में दूसरा रिसेप्शन, बधाई देने उमड़ा बॉलीवुड

डिजिटल डेस्क, मुंबई । एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अपनी शादी का दूसरा रिसेप्शन 19 दिसंबर को मुंबई में दिया। ये दूसरा रिसेप्शन ग्लैमर इंडस्ट्री के लिए खासतौर पर रखा गया था। गौरतलब है कि प्रियंका औऱ निक ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर में शादी की थी। जोड़ी ने पहला रिसेप्शन 4 दिसंबर को दिल्ली में दिया था, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। इसके बाद से मुंबई में होने वाले रिसेप्शन का इंतजार था। इस दौरान हमेशा की तरह यह कपल खूबसूरत लग रहा था। प्रियंका और निक की इस तस्वीर को देख आप इनके बीच बॉन्डिंग का अंदाजा लगा सकते हैं। 


इस खुशी के मौके पर प्रियंका ने इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहनी थी। बॉलीवुड की देसी गर्ल बिल्कुल देसी अंदाज में नजर आई। जैसे ही वो सबके सामने आईं तो नमस्कार करके सबका स्वागत और अभिवादन किया। निक की बात करें तो वो ग्रे कलर के सूट में नजर आए। इस मौके पर दोनों ने एक दूसरे के हाथों को थामा हुआ था। इस खास मौके पर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी मौजूद थी। 


 

Created On :   21 Dec 2018 2:44 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story