घर में पूजन के साथ ही प्रियंका की शादी की रस्में शुरू

घर में पूजन के साथ ही प्रियंका की शादी की रस्में शुरू

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की खबरों को लेकर लगातार अपडेट सामने आते रहे हैं।  उनके फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। बता दें कि जल्द ही प्रियंका चोपड़ा अपने मंगेतर और सिंगर निक जोनास के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम प्रियंका के घर पूजा रखी गई थी और इस पूजा के साथ ही शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। 

मेंहदी, हल्दी और संगीत
एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस प्रियंका की शादी का सि​लसिला 3 दिसंबर तक चलेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो विभिन्न रस्मों के पूरा होने के साथ 2 दिसंबर को प्रियंका और निक सात फेरे लेंगे। इससे पहले 6 दिनों तक मेंहदी, हल्दी, संगीत और अन्य शादी से जुड़ी रस्में पूरी होंगी।

हैलीकॉप्टर से पहुंचेंगी प्रियंका
हालांकि शादी से एक दिन पहले तक प्रियंका अपनी नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थी। यह जानकारी खुद रॉय कपूर फिल्म्स बैनर तले फिल्म का निर्माण कर रहे सिद्धार्थ रॉय कपूर ने दी थी। प्रियंका चोपड़ा ने शादी की पूर्व संध्या तक फिल्म की शूटिंग की।

निजी महल
बता दें कि प्रियंका और निक की शादी राजस्थान के जोधपुर में उमेद भवन पैलेस में होगी, जो कि दुनिया के सबसे बड़े निजी महलों में से एक है। ये होटल साल 1943 में तैयार हुआ था, उस दौरान यह चित्तर पैलेस नाम से प्रचलित था। खासियत यह कि इस होटल में 347 कमरे हैं। मालूम हो कि कुछ समय पहले प्रियंका की मम्मी मधु चोपड़ा शादी की तैयारियों का जायजा लेने भी जोधपुर पहुंची थी।  

खास मेहमान
शादी में आने वाले मेहमानों की बात की जाए तो यहां कुछ खास मेहमान ही पहुंचेंगे। इनमें मेगन मार्कल सबसे खास गेस्ट हो सकती हैं। हालांकि निक के भाई जोए जोनास और होने वाली भाभी सोफी टर्नर पहले ही भारत पहुंच चुके हैं। वहीं निक के माता-पिता भी जल्द भारत पहुंच सकते हैं। 

ग्रैंड रिसेप्शन
मीडिया खबरों के अनुसार शादी के बाद प्रियंका सीधा दिल्ली आएंगी। 2 दिसंबर को शादी के बाद प्रियंका -निक और दोनों का परिवार दिल्ली पहुंचेंगा और 4 दिसंबर को एक ग्रैंड रिसेप्शन होगा। हालांकि मुंबई में होने वाले रिशेप्शन की जानकारी अब तक सामने नहीं आ सकी है। 
 
 
 
  

 
 

Created On :   27 Nov 2018 6:45 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story