पुरुष भी होते हैं CASTING COUCH का शिकार: प्रियंका चोपड़ा

Priyanka chopra said actors also face casting couch in bollywood
पुरुष भी होते हैं CASTING COUCH का शिकार: प्रियंका चोपड़ा
पुरुष भी होते हैं CASTING COUCH का शिकार: प्रियंका चोपड़ा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड की सबसे सबसे टॉप एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में छाई हुई हैं। प्रियंका हॉलीवुड के ड्वेन जॉनसन उर्फ द रॉक के साथ भी "बेवॉच" में दिख चुकी हैं। अब वे टीवी पर भी दस्तक देने जा रही हैं और रियलिटी शो "इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स" में वे करण जौहर और रोहित शेट्टी के साथ आ रही हैं। प्रियंका को हाल ही में फोर्ब्स की सूची में भी सातवां स्थान मिला है। प्रियंका भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस बन चुकी हैं। वह शाहरुख खान, ऋतिक रोशन और सलमान खान जैसे कई सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। 

 

हाल ही में प्रियंका ने कास्टिंग काउच को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका ने कहा, "पुरुषों को भी कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ता है।" शो "इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स" के होस्ट ऋत्विक धनजानी ने भी कहा,  "बहुत ही गिरे हुए लोग होते हैं, जो संघर्ष कर रहे नये कलाकारों का लाभ उठाना चाहते हैं। हालांकि इंडस्ट्री के बड़े निर्देशक और प्रोड्यूसर कभी भी ऐसा नहीं करते। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे इंडस्ट्री में अच्छे लोगों के साथ काम करने का मौका मिला।"

 

 

    

 

 

हालांकि प्रियंका चोपड़ा को एक शो मे जज बनने का ऑफर हुआ था, लेकिन वे अपनी व्यस्तता की वजह से उसके लिए हां नहीं कर सकी थी। प्रियंका को फिलहाल अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स से ब्रेक मिला हुआ है, इस शो में युवा प्रतिभागियों को जज करती एवं उन्हें देश की अगला बड़ा सितारा बनने के लिए प्रोत्साहित करती दिखेंगी। इंडियाज़ नेक्स्ट सुपरस्टार्स" टीवी शो स्टार प्लस पर शुरू होगा। इसमें फिल्ममेकर करण जौहर और रोहित शेट्टी जज होंगे।

 

 

इस शो के जरिए उन युवाओं को बड़े पर्दे पर पहुंचने का अवसर मिलेगा, जो लंबे समय से फिल्मों में आने के लिए थिएटरों में संघर्ष करते हैं। प्रियंका हाल ही में छुट्टी मनाने भारत आई हैं, इन्हीं छुट्टियों के चलते वह कई कार्यक्रमों में शामिल भी हो रही हैं।

Created On :   28 Dec 2017 7:40 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story