शादी के लिए भारत आए 10 साल छोटे मंगेतर को प्रियंका ने कहा बेबी

Priyanka chopra said baby for 10 years younger fiancé nick jonas
शादी के लिए भारत आए 10 साल छोटे मंगेतर को प्रियंका ने कहा बेबी
शादी के लिए भारत आए 10 साल छोटे मंगेतर को प्रियंका ने कहा बेबी

डिजिटल डेस्क । दीपवीर की शादी के बाद अब फैंस को पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी का इंतजार है। पीसी और निक 2 दिसंबर को भारत के जोधपुर शहर में शादी करने जा रहे हैं। इनकी शादी की चर्चा का एक विषय ये भी है कि जहां सारे सिलेब्रिटीज देश के बाहर जाकर ब्याह रचा रहे हैं।वहीं हॉलीवुड में रच-बस गई प्रियंका और उनके सिंगर मंगेतर निक भारत में आकर शादी कर रहे हैं। शादी भारतीय और क्रिश्चियन रिवाजों के अनुसार होनी है। जिसकी रस्में शुरू होने वाली हैं। अपनी दुल्‍हानिया को साथ ले जाने के लिए निक जोनास परिवार के साथ भारत पहुंच चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने होने वाले पति निक का स्‍वागत बड़े ही रोमांटिक अंदाज में किया है। उन्‍होंने निक के साथ एक खूबसूरत सी तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्‍शन में लिखा, "वेलकम होम बेबी।" प्रियंका खुद निक को रिसीव करने पहुंची थीं।

 

इससे पहले निक ने इंडिया के लिए फ्लाइट लेते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था। उन्‍होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट करते हुए लिखा था- फिर मिलेंगे न्यूयॉर्क। दोनों ने इसी साल अगस्‍त महीने में सगाई की थी। खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास 30 नवंबर से लेकर 2 दिसंबर के बीच जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में शाही अंदाज में शादी करनेवाले हैं। पिछले दिनों ही प्रियंका की मां मधु चोपड़ा शादी की तैयारियों का जायजा लेने जोधपुर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि उमैद भवन में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।


बता दें कि प्रियंका चोपड़ा, राजस्थान में शादी की खबरों के बीच फिल्म "द स्काई इज पिंक" की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं दूसरी तरफ निक जोनस शादी के लिए काफी एक्साइटेड हैं।निक ने अपने इंस्टाग्राम पर न्यूयॉर्क से निकलते वक्त का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "फिर मिलेंगे न्यूयॉर्क"।

 

इंडिया आने से पहले निक जोनस को शॉपिंग करते हुए स्पॉट किया गया। निक बैग उठाए नजर आए। रिपोर्ट के मुताबिक, निक ने शादी की शॉपिंग शुरू कर दी है। उन्होंने अपनी होने वाली दुल्हन के लिए कुछ स्पेशल शॉपिंग की है। हालांकि उन्होंने क्या खरीदारी की इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

 

Created On :   23 Nov 2018 9:50 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story