शादी के एक दिन पहले तक शूटिंग पर रहेंगी प्रियंका चोपड़ा

शादी के एक दिन पहले तक शूटिंग पर रहेंगी प्रियंका चोपड़ा
हाईलाइट
  • एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा शादी के दिन तक काम करती नजर आने वाली हैं।
  • दोनों की शादी की तैयारियां काफी तेजी से हो रही हैं
  • लेकिन प्रियंका काम को भी ज्यादा तवज्जों दे रही हैं।
  • प्रियंका और निक की उमेद भवन पैलेस में शादी होगी ।
  • प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की तैयारियां राजस्थान के जोधपुर में होने वाली है।
  • प्रियंका चोपड़ा शादी की पूर्व संध्या तक फिल्म की शूटिंग करेंगी: फिल्म न

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन सिंगर निक जोनास संग विवाह बंधन में बंधनेवाली हैं। उनकी शादी की तैयारियों की खबरें लगातार उनके फैन्स को मिलती रहती हैं। हाल ही में इसको लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा शादी के दिन तक काम करती नजर आने वाली हैं। दरअसल वे फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग करेंगी, फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली में चल रही है। 

दिल्ली में शूटिंग
रॉय कपूर फिल्म्स बैनर तले फिल्म का निर्माण कर रहे सिद्धार्थ रॉय कपूर ने इस बात की जानकारी दी है कि प्रियंका चोपड़ा शादी की पूर्व संध्या तक फिल्म की शूटिंग करेंगी। उनका कहना है कि प्रियंका अद्भुत हैं, वह शादी से पहले वाली तक हमारे साथ शूटिंग करेंगी। मैं मानता हूं कि उनका यह रवैया बेहद पेशेवराना है। बता दें कि प्रियंका की ये फिल्म सोनाली बोस द्वारा निर्देशित है, इसमें फरहान अख्तर भी प्रमुख भूमिका में हैं।

तैयारियों का जायजा
खबरों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की तैयारियां राजस्थान के जोधपुर में होने वाली है। प्रियंका 2 दिसंबर को शादी करेंगी, हालांकि इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि शादी 30 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच होगी। प्रियंका और निक की यहां उमेद भवन पैलेस में जल्द शादी होने वाली है। मालूम हो कि कुछ समय पहले प्रियंका की मम्मी मधु चोपड़ा शादी की तैयारियों का जायजा लेने जोधपुर पहुंची थी।

अलग इवेंट
प्रियंका और निक की शादी की तैयारियां काफी तेजी के साथ हो रही हैं, लेकिन वे अपने काम को भी तवज्जों दे रही हैं। जैसा कि फिल्म निर्माता ने बताया कि वे शादी की पूर्व संध्या तक काम करेंगी। शादी को लेकर किसी तर​ह की कोई जानकारी लीक न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। शादी में खास मेहमानों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल सकती है। जानकारों का मानना है कि इस शादी में करीबी लोग और परिवार के लोग ही शामिल होंगे। वहीं बॉलीवुड से जुड़े लोगों के लिए अलग से इवेंट आयोजित किया जाएगा। 

 


 
 
 

Created On :   22 Nov 2018 10:48 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story