वायरल: हजारों जोड़ी फुटवेयर होने के बाद भी नंगे पैर पोज दे रही देसी गर्ल!

वायरल: हजारों जोड़ी फुटवेयर होने के बाद भी नंगे पैर पोज दे रही देसी गर्ल!

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पिछले दिनों अपने देवर जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी में जबरदस्त सुर्खियां बटोरी। विदेशी शादी में इंडियन आउटफिट पहन कर देसी गर्ल ने सबका दिल जीत लिया। इस दौरान प्रियंका और निक की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। हालही में प्रियंका की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह तस्वीर सोफी के प्री वेडिंग शूट का है, जिसमें प्रियंका अपनी सहेली के साथ नंगे पांव खड़ी हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Priyanka at #jophiewedding Damn @priyankachopra

A post shared by Priyanka Chopra Online (@priyankaonline) on

​देसी गर्ल के फैन पेज पर यह तस्वीर शेयर की गई है। तस्वीर में प्रियंका अपनी एक फ्रेंड के साथ हैं। दोनों ने एक जैसी ड्रेस पहनी है। प्रियंका अपनी सहेली के साथ वाइट सैटिन के हाई थाई स्लिट गाउन में काफी ग्लैमरस दिख रही है। हालांकि, इस तस्वीर में जो चीज सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही है वह है उनका नंगे पांव पोज़ देना। दोनों सीढ़ियों पर साथ खड़ी होकर पोज़ देती दिख रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Mr and Mrs Jonas

A post shared by Sophie Turner (@sophiet) on

बता दें 20 जून को जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी थी लेकिन इस शादी की पूरी लाइमलाइट निक और प्रियंका ने लूट ली। जो और सोफी ने अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें दोनों बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए जो ने कैप्शन में लिखा कि "मिस्टर ऐंड मिसेज जोनस।"

Created On :   4 July 2019 9:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story