​प्रियंका ने निक को बताया अपने जीवन की रोशनी, ऐसे किया बर्थडे विश

Priyanka Chopras Special Message For Nick Jonas On His Birthday
​प्रियंका ने निक को बताया अपने जीवन की रोशनी, ऐसे किया बर्थडे विश
​प्रियंका ने निक को बताया अपने जीवन की रोशनी, ऐसे किया बर्थडे विश

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने 16 सितम्बर को अपना 27 वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर प्रियंका ने बहुत ही प्यार भरे अंदाज में निक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में निक और प्रियंका की पॉवरफुल केमिस्ट्री नजर आ रही है। 

इस वीडियो को शेयर करते हुए देसी ने लिखा कि ""मेरी जिंदगी की रोशनी। तुम्हारे साथ हर दिन पिछले दिन से बेहतर होता है। तुम दुनिया की सारी खुशियां डिजर्व करते हो। मैं अब तक जितने भी लोगों से मिली उनमें से सबसे उदार और लविंग होने के लिए शुक्रिया। मेरा होने के लिए शुक्रिया। हैप्पी बर्थडे जान। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।""

बता दें प्रियंका द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दोनों की जबरदस्त केमेस्ट्री नजर आ रही है। दोनों का बॉन्ड, दोस्ती और प्यार रिलेशनशिप गोल्स देता है। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से वे तीन साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Created On :   17 Sep 2019 4:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story