प्रियंका ने पीएम से पूछा- कहा हैं 15 लाख रुपए और 2 करोड़ नौकरियां?

प्रियंका ने पीएम से पूछा- कहा हैं 15 लाख रुपए और 2 करोड़ नौकरियां?

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रैली को संबोधित किया। महासचिव बनने के बाद प्रियंका का यह पहला भाषण है। इस दौरान प्रियंका ने लोगों से कहा कि वह सरकार से पूछे कि 15 लाख रुपए और 2 करोड़ नौकरियां कहा है? वहीं राहुल गांधी ने भी सरकार पर जमकर हमला बोला। सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और हार्दिक पटेल भी इस दौरान मंच पर मौजूद रहे।

प्रियंका गांधी ने कहा, यह देश प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की नींव पर बना है। आज देश में जो कुछ भी हो रहा है वह बहुत दुखद है। उन्होंने कहा, आपको सोचना होगा कि वास्तव में यह चुनाव क्या है। इस चुनाव में आप क्या चुनने जा रहे हैं? आप अपना भविष्य चुनने जा रहे हैं। प्रियंका ने कहा चुनाव में बेकार के मुद्दों को नहीं उठाया जाना चाहिए। केवल वही मुद्दे उठाए जाने चाहिए जो आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण है। जैसे, युवाओं को रोजगार कैसे मिलेगा, महिलाएं कैसे सुरक्षित महसूस करेंगी, किसानों के लिए क्या किया जाएगा। ये चुनाव के मुद्दे हैं।

प्रियंका ने कहा, हमारे संस्थान नष्ट हो रहे हैं। जहां भी आप देखते हैं, नफरत फैलाई जा रही है। राष्ट्र की रक्षा से ज्यादा कुछ भी हमारे और आपके लिए मायने नहीं रखते हैं। इसके लिए काम करें और एक साथ आगे बढ़े। उन्होंने कहा, आप जागरुक बनें, इससे बड़ी कोई देशभक्ति नहीं। आपकी जागरुकता, आपका वोट एक हथियार है। ये ऐसा हथियार है जिससे किसी को चोट नहीं पहुंचानी है। जो अपनी फितरत की बात करते हैं उन्हें आप बताईए कि देश की फितरत क्या है।

राहुल गांधी ने कहा, सालों बाद गुजरात में CWC की बैठक हुई है। हमने यहां बैठक आयोजित की, क्योंकि देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई है और गुजरात में आपको दोनों विचारधाराएं मिलेंगी। उन्होंने कहा, "इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट (SC) के 4 जजों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आमतौर पर लोग न्याय के लिए SC जाते हैं, लेकिन आज के हिंदुस्तान में SC के जज जनता के पास जा रहे हैं और न्याय मांग रहे हैं।"

उन्होंने कहा, नरेन्द्र मोदी मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया की बात करते हैं लेकिन युवा आज नौकरी के लिए भटक रहा है। मोदी सरकार किसानों का कर्ज माफ नहीं करती है, लेकिन उद्योगपतियों का कर्जा माफ कर दिया। पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा, "मसूद अजहर ने पुलवामा में अटैक किया। मैं मोदीजी से पूछना चाहता हूं कि मसूद अजहर को पाकिस्तान किसने भेजा? बीजेपी की सरकार ने विशेष हवाई जहाज में बिठाकर और देश का पैसा देकर उसे भेजा। हवाई जहाज में अजीत डोभाल भी एस्कॉर्ट बनकर पाकिस्तान गए। आप देशभक्ति की बात करते हैं। 

Created On :   12 March 2019 11:56 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story