प्रियंका गांधी की दरियादिली, घायल कार्यकर्ता के घाव पर बांधी पट्टी

Priyanka gandhi turns good and help the injured congress worker
प्रियंका गांधी की दरियादिली, घायल कार्यकर्ता के घाव पर बांधी पट्टी
प्रियंका गांधी की दरियादिली, घायल कार्यकर्ता के घाव पर बांधी पट्टी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का एक संवेदनशील चेहरा सामने आया है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रियंका उत्तरप्रदेश में चुनावी दौरे कर रही हैं। अयोध्या में चुनावी दौरे के दौरान प्रियंका ने एक घायल कार्यकर्ता की मदद की, वहीं हाथ में पट्टी भी बांधी। दरअसल नुवावा कुंआ इलाके में चुनावी अभियान के दौरान प्रयागराज से आए एक पार्टी कार्यकर्ता विशाल सोनकर, प्रियंका को एक चित्र भेंट करना चाहते थे। चित्र भेंट करते वक्त उसका कांच टूट गया और विशाल को लग गया। विशाल के हाथ से खून बहता देख प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुद विशाल के हाथ में दवा लगाई और पट्टी बांधी।

बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने बुधवार को घायल पत्रकार राजेंद्र व्यास की मदद करते हुए उन्हें अस्पताल में पहुंचाया था। राजस्थान के पत्रकार राजेंद्र व्यास सड़क हादसे में घायल हो गए थे। हादसे के वक्त राहुल गांधी का काफिला वहां से गुजर रहा। राहुल ने अपनी गाड़ी रुकवाई और पत्रकार को अस्पताल में भर्ती करवाया।

 

Created On :   30 March 2019 5:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story