आर्थिक मंदी पर बोलीं प्रियंका- सरकार के पास हल नहीं, खामोशी खतरनाक

Priyanka Gandhi Vadra again attacked on Modi Govt over economic slowdown
आर्थिक मंदी पर बोलीं प्रियंका- सरकार के पास हल नहीं, खामोशी खतरनाक
आर्थिक मंदी पर बोलीं प्रियंका- सरकार के पास हल नहीं, खामोशी खतरनाक
हाईलाइट
  • आर्थिक मंदी को लेकर प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
  • ट्वीट कर कहा- सरकार के पास न हल है न लोगों को भरोसा दिलाने का बल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आर्थिक मंदी को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। गुरुवार को प्रियंका ने कहा, सरकार के पास न तो मंदी का हल है और न ही लोगों को भरोसा दिलाने ताकत। उन्होंने से भी कहा कि, मंदी पर बीजेपी सरकार की खामोशी खतरनाक है। सिर्फ बहानेबाजी और अफवाहें फैलाने से काम नहीं चलेगा। 

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा, हर दिन मंदी की खबर और हर दिन भाजपा सरकार की इस पर खामोशी दोनों बहुत खतरनाक हैं। इस सरकार के पास न हल है न देशवासियों को भरोसा दिलाने का बल है। सिर्फ बहानेबाजी, बयानबाजी और अफवाहें फैलाने से काम नहीं चलेगा।

देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था को लेकर प्रियंका गांधी लगातार मोदी सरकार पर हमला बोल रही हैं। इससे पहले प्रियंका ने ट्वीट कर कहा था, किसी झूठ को सौ बार कहने से वह सच नहीं हो जाता ऐसे ही आर्थिक मंदी का हाल सबके सामने है। सरकार को ये स्वीकार करना चाहिए कि अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक मंदी है और इसे हल करने के उपायों की तरफ बढ़ना चाहिए।

 

 

Created On :   5 Sep 2019 5:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story