उन्नाव रेप पीड़िता के परिजनों से मिलीं प्रियंका गांधी, न्याय दिलाने का दिया आश्वासन

उन्नाव रेप पीड़िता के परिजनों से मिलीं प्रियंका गांधी, न्याय दिलाने का दिया आश्वासन

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। उन्नाव में जिंदा जलाई गई रेप पीड़िता ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में शुक्रवार रात आखिरी सांस ली। इस बीच रेप पीड़िता के पिता ने मांग की है कि उनकी बेटी के गुनहगारों को हैदराबाद गैंगरेप के आरोपियों जैसी सजा दी जाए। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दुखी परिवार से संवेदना व्यक्त करने के लिए लखनऊ से उन्नाव के लिए पहुंचीं। 

उन्नाव में प्रियंका गांधी ने दुखी परिवार से मुलाकात की और कहा कि, वो उनके साथ खड़ी हैं। प्रियंका ने आश्वासन दिया कि वे उन्हें न्याय दिलाने में हर संभव सहायता करेंगी। इस दौरान प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह भी नजर आए। 

प्रियंका गांधी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद कहा, परिजनों ने उन्हें बताया कि आरोपियों ने घर में घुसकर रेप पीड़िता के पिता से मारपीट भी की। बीते एक साल से पीड़िता और उसके परिवार को परेशान किया जा रहा था। 

वहीं इस पूरे मामले में उप्र मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मैंने यह सुना है कि दोषियों का बीजेपी से संबंध है। राज्य में अपराधियों में कोई डर नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई और मुख्यमंत्री होता हो खुद ही घटना की जिम्मेदारी लेता और इस्तीफा दे देता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी को पूरी घटना की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

प्रियंका ने हाल ही में ट्वीट कर एक बार फिर हमला बोला और लिखा, आखिर इसका जिम्मेदार कौन है? कोई तो जिम्मेदारी लेगा? सरकार किसके साथ खड़ी है? मुख्यमंत्री किसके साथ खड़े हैं? तंत्र किसके साथ खड़ा है? उप्र में लड़कियों और महिलाओं के लिए कोई जगह है? ये इंतिहा हो रही है जुल्म की।

बता दें कि लखनऊ से उन्नाव पहुंचने से पहले दुखी परिवार के लिए प्रार्थना करने के साथ ही उप्र सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि, मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन्नाव पीड़िता के परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दे। यह हम सबकी नाकामयाबी है कि हम उसे न्याय नहीं दे पाए। सामाजिक तौर पर हम सब दोषी हैं लेकिन ये उत्तर प्रदेश में खोखली हो चुकी कानून व्यवस्था को भी दिखाता है।

वहीं सरकार पर सवाल उठाते हुए लिखा, उन्नाव की पिछली घटना को ध्यान में रखते हुए सरकार को तत्काल पीड़िता को सुरक्षा क्यों नहीं दी गई? जिस अधिकारी ने उसका FIR दर्ज करने से मना किया उस पर क्या कार्रवाई हुई? उप्र में रोज रोज महिलाओं पर जो अत्याचार हो रहा है, उसको रोकने के लिए सरकार क्या कर रही है ?

Created On :   7 Dec 2019 5:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story