Election 2019: पार्टी सत्ता में आई तो राहुल ही बनेंगे PM...अमेठी में प्रियंका ने कहा

Priyanka Gandhis Amethi tour, Priyanka Gandhi Live Updates, Lok Sabha Elections 2019
Election 2019: पार्टी सत्ता में आई तो राहुल ही बनेंगे PM...अमेठी में प्रियंका ने कहा
Election 2019: पार्टी सत्ता में आई तो राहुल ही बनेंगे PM...अमेठी में प्रियंका ने कहा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए बुधवार को अमेठी पहुंची। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस 2019 चुनाव में जीतकर सत्ता में आती है तो राहुल गांधी ही देश के प्रधानमंत्री होंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अपने भाई के चुनाव क्षेत्र अमेठी पहुंचा प्रियंका का काफिला मुसाफिर खाना एएच इंटर कॉलेज भी गया। यहां "मेरा बूथ मेरा गौरव" कार्यक्रम के तहत 2000 से अधिक बूथों के कार्यकर्ताओं के साथ प्रियंका की चुनाव तैयारियों की मीटिंग हुई। 

बता दें कि प्रयागराज और वाराणसी का दौरा करने के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं। प्रियंका अमेठी के बाद रायबरेली और अयोध्या जाएंगी, हालांकि पहले प्रियंका को अयोध्या जाना था, लेकिन अब कार्यक्रम बदल गया है और दौरे की शुरुआत अमेठी से हुई है। प्रियंका 29 मार्च शुक्रवार को अयोध्या पहुंचेंगी। 

प्रियंका गांधी के अयोध्या दौरे को लेकर सियासत जारी है। प्रियंका परसों अयोध्या पहुंचेगी, लेकिन बीजेपी के बड़े नेता विनय कटियार ने उससे पहले ही विवादित बयान दे दिया है। कटियार ने प्रियंका को मंदिर के जगह मस्जिद में सजदा करने की नसीहत दे दी। राम मंदिर आंदोलन के बड़े नेता रहे विनय कटियार यहीं नहीं रूके और सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगने के मुद्दे पर भी राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। 

Created On :   27 March 2019 4:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story