नीरव मोदी की गिरफ्तारी पर बोलीं प्रियंका, ये सरकार की उपलब्धि नहीं

Priyanka gandhis ganga yatra Ended in varanasi uttar pradesh
नीरव मोदी की गिरफ्तारी पर बोलीं प्रियंका, ये सरकार की उपलब्धि नहीं
नीरव मोदी की गिरफ्तारी पर बोलीं प्रियंका, ये सरकार की उपलब्धि नहीं

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। पिछले तीन दिनों से उत्तर प्रदेश में प्रचार की कमान संभालने वालीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है, प्रियंका ने बुधवार को लंदन में हुई नीरव मोदी की गिरफ्तारी पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि ये सरकार की उपलब्धि नहीं है, सबसे बड़ा सवाल ये है की नीरव मोदी को भागने किसने दिया?

बता दें कि पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी पिछले तीन दिनों से उत्तर प्रदेश के दौरे पर थीं, जो बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में खत्म हो गया। प्रियंका ने प्रयागराज से सोमवार को तीन दिवसीय यात्रा की शुरुआत की थी। इसे बोट यात्रा नाम दिया गया था, जिसकी शुरुआत और समापन दोनों गंगा नदी के तट पर हुआ।

पीएम के ब्लॉग पर प्रियंका का पलटवार
इससे पहले प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के ब्लॉग पर पलटवार किया था। प्रियंका ने कहा, पीएम मोदी को यह सोचना बंद कर देना चाहिए कि लोग "मूर्ख" हैं, क्योंकि वे चीजों को समझ सकते हैं। दरअसल, पीएम ने अपने ब्लॉग में लिखा था कि वंशवादी राजनीति से लोकतांत्रिक संस्थाओं को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इस पर प्रियंका ने कहा, पिछले पांच सालों में बीजेपी ने देश की सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं को नष्ट किया है। हम सभी जिस व्यवस्था का हिस्सा हैं, उसे भी नुकसान पहुंचाया गया है। प्रधानमंत्री को यह नहीं सोचना चाहिए कि लोग मूर्ख हैं, वे सब कुछ समझते हैं।

 

 

Created On :   20 March 2019 12:39 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story