सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रियंका के लवी-डवी मूवमेंट

Priyanka, Nick go lovey-dovey in Miami
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रियंका के लवी-डवी मूवमेंट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रियंका के लवी-डवी मूवमेंट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास सबसे चर्चित जोड़ीयों में से एक हैं। प्रियंका के भव्य जन्मदिन के जश्न के बाद, दोनों अब मियामी में एंजॉय कर रहे हैं। वहां से उनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और सबका दिल जीत रही हैं।  

उनके द्वारा नाव में क्लिक की गई तस्वीरें और देसी गर्ल की स्विम सूट वाली तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनके लिए प्यारे कमेंट लिख रहे हैं। 

वहीं प्रियंका की बहन ​परिणीति चोपड़ा, जो कुछ दिनों मियामी में थी। वह अपनी ​बहन प्रियंका का बर्थडे सेलिब्रेट करने मियामी आई थी। इस दौरान उन्होंने ने भी अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थी। उनकी एक तस्वीर में वे सफेद ऑफ-शोल्डर टॉप में नजर आ रही थीं। वहीं प्रियंका एक रंगीन स्ट्राइप ड्रेस में नजर आ रही थीं। 

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही शोनाली बोस की फिल्म "द स्काई इज पिंक" के साथ बॉलीवुड में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Created On :   27 July 2019 8:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story