राम रहीम केस : हिंसा भड़काने के आरोप में 6 सुरक्षाकर्मियों पर देशद्रोह का केस

provoking violence,case of against of treason of 6 police man
राम रहीम केस : हिंसा भड़काने के आरोप में 6 सुरक्षाकर्मियों पर देशद्रोह का केस
राम रहीम केस : हिंसा भड़काने के आरोप में 6 सुरक्षाकर्मियों पर देशद्रोह का केस

डिजिटल डेस्क,पंचकुला। डेरा सच्चा के प्रमुख बाबा राम रहीम पर शुक्रवार को कोर्ट के फैसले के बाद फैली हिंसा के मामले में 6 पुलिसकर्मियों सहित राम रहीम के 2 प्राइवेट गार्ड के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है। दरअसल आरोप है कि हिंसा की शुरुआत राम रहीम की सुरक्षा में तैनात सरकारी कमांडो ने की थी। मामले की जानकारी पंचकूला के पुलिस कमिश्नर एएस चावला ने दी है। 

सभी 8 लोगों पर पंचकूला के सेक्टर-8 थाने में केस दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि सभी पर सबसे पहले हिंसा की शुरुआत करने का आरोप है। इन लोगों ने रेप के आरोपी बाबा पर सीबीआई कोर्ट के फैसले के बाद राम रहीम को जेल ले जाने से मना कर दिया था। वहीं पंचकूला के बर्खास्त डीसीपी अशोक कुमार पर धारा 144 लगाने के आदेश के बावजूद हिंसा और भीड़ को जानबूझकर काबू ना करने के आरोप हैं।

बताया जा रहा हैं कि उन्होंने हरियाणा-पंजाब में आदेश के बाद भी धारा 144 नहीं लगाई। हरियाणा  के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह राम निवास ने भी माना है कि पंचकूला में धारा-144 नहीं लगी थी। आज हरियाणा की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की संपूर्ण बेंच की सुनवाई होने जा रही है।

Created On :   27 Aug 2017 4:28 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story