बीएसएनएल के टॉवर पर चढ़ गया मनोरोगी, 4 घंटे की मशक्कत के बाद उतारा गया

Psychiatric climbed bsnl tower, landed after 4 hours of effort
बीएसएनएल के टॉवर पर चढ़ गया मनोरोगी, 4 घंटे की मशक्कत के बाद उतारा गया
बीएसएनएल के टॉवर पर चढ़ गया मनोरोगी, 4 घंटे की मशक्कत के बाद उतारा गया

डिजिटल डेस्क,चंद्रपुर। टॉवरों पर चढ कर अपनी मांगे मनवाने की फिल्मी स्टाईल को कई राजनीतिक दलों, संगठनों व समाजसेवियों ने अपनाया। परंतु गुरुवार की रात 11 बजे के दौरान पडोली अपने घर से भाग आया मनोरोगी दूरसंचार विभाग के टॉवर पर चढ गया। उसने वहां से राष्ट्रगान भी गाया। पुलिस को पता चला। तब करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद उसे सकुशल नीचे उतारा गया।

गिरीधर भरडकर(40) ऐसा इस मनोरोगी का नाम है। वह ब्रम्हपुरी के ग्राम नान्होरी का रहनेवाला है। पडोली चौक के हैदर कॉम्प्लेक्स में दूरसंचार विभाग का करीब 200 फिट टॉवर है। गिरीधर अचानक 24 सितंबर की रात 7 बजे के दौरान यहां पर चढ गया। लोगों को थोडे विलंब से ही पता चला। तत्काल पडोली पुलिस को इसकी सुचना दे दी गयी। पुलिस उतनी ही रात मौके पर पहुंची। इस बीच यहां देखनेवालों की भीड लग गयी। पुलिस को उस मनोरोगी को नीचे उतारने के लिए भारी माथापच्ची करना पडा। करीब 4 घंटे बाद रात करीब 11 बजे के दौरान उसे नीचे उतारा गया। 

यह मनोरोगी मूलत: ब्रम्हपुरी तहसील के नान्होरी गांव का रहनेवाला है। उसकी गुमशूदगी की शिकायत ब्रम्हपुरी थाने में ही दर्ज है। वह घूमते-घूमते पडोली तक पहुंच गया। पुलिस ने उसे निचे उतारने के बाद अपने सूत्र चलाते हुए इस जानकारी का खुलासा किया। उसके बाद थाने में जानकारी देकर इस मनोरोगी के परिजनों को पडोली बुला कर उनके हवाले कर दिया।

Created On :   28 Sep 2019 11:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story