विदर्भ की 10 में 7 सीटों पर जनता करेगी फैसला, मैदान में गडकरी और अहिर

Public will make Decision, Gadkari and Ahir contests in the field
विदर्भ की 10 में 7 सीटों पर जनता करेगी फैसला, मैदान में गडकरी और अहिर
विदर्भ की 10 में 7 सीटों पर जनता करेगी फैसला, मैदान में गडकरी और अहिर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लोकसभा के लिए पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा। विदर्भ की 10 में से 7 सीटों पर मतदान किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी व हंसराज अहिर भी चुनाव मैदान में है। पिछले चुनाव में भाजपा गठबंधन में शत प्रतिशत सफलता पायी थी। इस बार भाजपा गठबंधन को अपनी स्थिति कायम रखने के लिए प्रयास करना पड़ रहा है। गडचिरोली में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान डाले जाएंगे। शेष सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने व्यापक व्यवस्था की है। जांच अभियान चल रहा है। संवेदनशील माने जानेवाले बूथ पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। 

Created On :   10 April 2019 2:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story