पूनम सिन्हा सपा में शामिल, लखनऊ सीट से राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में

Punam Sinha joins Samajwadi Party, will contest from Lucknow seat
पूनम सिन्हा सपा में शामिल, लखनऊ सीट से राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में
पूनम सिन्हा सपा में शामिल, लखनऊ सीट से राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में
हाईलाइट
  • पूनम सिन्हा ने आज मंगलवार को पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण की।
  • भारतीय जनता पार्टी की तरफ से गृहमंत्री राजनाथ सिंह यहां से चुनावी मैदान में हैं।
  • समाजवादी पार्टी ने लखनऊ सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने लखनऊ सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वाले शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को सपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। पूनम सिन्हा ने मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण की। गौरतलब है कि कांग्रेस ने यहां से किसी को मैदान में नहीं उतारा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से गृहमंत्री राजनाथ सिंह यहां से चुनावी मैदान में हैं। पूनम सिन्हा से पहले चर्चा थी कि पूर्व मंत्री अभिषेक सिन्हा को पार्टी टिकट दे सकती है।

 

भारतीय जनता पार्टी का गढ़ मानी जाने वाली लखनऊ सीट पर सपा ने पूनम सिन्हा को चुनावी रण में उतारा है। बताया जा रहा है कि पूनम आगामी 18 अप्रैल को नामांकन दाखिल कर बीजेपी को चुनौती पेश करेंगी। बता दें कि बीजेपी प्रत्याशी राजनाथ सिंह मंगलवार को नामांकन दाखिल कर चुके हैं। 

 

पति शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर लड़ेंगे पटना साहिब से चुनाव
नए नए कांग्रेस में शामिल हुए अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी ने पटनासाहिब से टिकट दिया है। सिन्हा का मुकाबला बीजेपी सरकार में कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद से है। खबर है कि पूनम को सपा से टिकट मिलने के बाद कांग्रेस यहां से सपा को समर्थन दे सकती है। एसपी के वरिष्‍ठ नेता रविदास मेहरोत्रा ने कांग्रेस से लखनऊ सीट पर प्रत्याशी ना उतारने की अपील की है। मेहरोत्रा ने कहा कि कांग्रेस यहां से अपना कोई उम्मीदवार ना उतारे, जिससे बीजेपी को हराया जा सके।

Created On :   16 April 2019 11:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story