पुणे : मालगाड़ी डिरेल होने से रेल यातायात घंटों रहा ठप्प, सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत

Pune : Rail traffic Disturbed due to derail of goods Train
 पुणे : मालगाड़ी डिरेल होने से रेल यातायात घंटों रहा ठप्प, सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत
 पुणे : मालगाड़ी डिरेल होने से रेल यातायात घंटों रहा ठप्प, सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत

डिजिटल डेस्क, पुणे। सोमवार तड़के कर्जत से लोनावला के बीच मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए। जिस कारण पुणे - मुंबई के बीच रेल यातायात घंटों प्रभावित रहा। सभी एक्सप्रेस रद्द कर दी गईं। ऐसे में यात्रियों की काफी असुविधा हुई। ठाकुरवाड़ी घाट पर मालगाड़ी के छह डिब्बे डिरेल हो गए, जिससे मुंबई जानेवाली डेक्कन क्वीन, प्रगति, इंद्रायणी, इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित पुणे-भुसावल, पुणे-पनवेल पैसेंजर रद्द की गईं। गाड़ियां रद्द होने के कारण यात्रियों की काफी परेशानी हुई। सभी यात्रियों ने एसटी बसों से सफर किया। यात्रियों की भीड़ देखकर एसटी प्रशासन की सर्विस भी गड़बड़ा गई। नियमित बसों के अलावा अतिरिक्त बसें दौड़ानी पड़ी।   

सड़क दुर्घटना में पुलिस कर्मी की मौत

इसके अलावा अज्ञात वाहन की टक्कर से दुपहिया सवार पुलिस कर्मी की मौत हो गई। दुर्घटना रविवार रात मुंबई-पुणे मार्ग पर सोमाटणे इलाके में हुई। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सागर भागवत नेहे, उम्र 28 साल की मौत हो गई। घटना को लेकर तलेगांव पुलिस थाने में वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। नेहे नवी मुंबई स्थित खारघर पुलिस थाने में कार्यरत थे। वह मूल रूप से अहमदनगर के संगमनेर तहसील स्थित सावरगांव के निवासी थे। रविवार को कुछ काम के लिए वह आए हुए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे दुपहिया से निकले, उस समय पीछे से तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौक पर ही उनकी मौत हो गई।
 

Created On :   1 July 2019 4:55 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story