पुणे : घर में खेल रहे थे दो मासूम, आसमान से गिरी आफत ने बुझा दिए चिराग

Pune : Two children are killed during collapse the roof of a home
पुणे : घर में खेल रहे थे दो मासूम, आसमान से गिरी आफत ने बुझा दिए चिराग
पुणे : घर में खेल रहे थे दो मासूम, आसमान से गिरी आफत ने बुझा दिए चिराग

डिजिटल डेस्क, पुणे। घर पर बिजली गिरने से अचानक छत ढह गई, इस दौरान मलबे में दबने से दो बच्चों ने दम तोड़ दिया। यह घटना सोमवार शाम ओतूर गांव के पास तेलदरा इलाके में हुई। जिसके बाद परिवार में मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार कात्रिक बापू केदार की उम्र महज 2 साल और वैष्णवी विलास भुतांबरे की उमर 6 साल थी। जबकि चिमाबाईं बापू केदार, उम्र 60 साल की बुजुर्ग महिला घायल हो गई। 

तेलदरा बस्ती में केदार परिवार रहता है। पूर्व मानसून बारिश हुई। बारिश से पहले तूफान आया था। बिजली की कड़कड़ाहट हुई। बस्ती में कच्चा घर था, जहां दो मासूम बच्चे खेल रहे थे। उसी वक्त बिजली गिरी, जिससे घर की छत भरभरा कर बच्चों पर आ गिरी। दीवारें ढह गई, मलबे में दबने से कात्रिक और वैष्णवी की मौत हो गई। घर के पास महिला चिमाबाई बैठी हुई थीं। वे भी घायल हो गईं। बिजली गिरने की आवाज सुनकर गांववाले मौके पर पहुंचे। मशक्कत के बाद मलबे में दबे दोनों के शव बाहर निकाले गए। 

 

Created On :   11 Jun 2019 3:43 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story