पंजाब में राहुल गांधी ने चलाया ट्रैक्टर, CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की सवारी

पंजाब में राहुल गांधी ने चलाया ट्रैक्टर, CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की सवारी

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। सोशल मीडिया में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्रैक्टर चलाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में राहुल गांधी नीले रंग का एक ट्रैक्टर चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। ट्रैक्टर में राहुल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी मौजूद हैं।

दरअसल, राहुल गांधी फरीदकोट के बरगाड़ी में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे थे, इसके बाद वो लुधियाना के दाखां क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने ट्रैक्टर चलाया, उनके साथ लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्टू और कांग्रेस की पंजाब प्रभारी आशा कुमारी भी मौजूद थीं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लुधियाना के कांग्रेस प्रत्याशी रवनीत बिट्टू के लिए रैली करने पहुंचे थे।

 

 

 

 

 

Created On :   15 May 2019 3:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story