पैगंबर मुहम्मद की वंशज हैं ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ : रिपोर्ट

Queen Elizabeth a descendant of Prophet Muhammed claims Report
पैगंबर मुहम्मद की वंशज हैं ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ : रिपोर्ट
पैगंबर मुहम्मद की वंशज हैं ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ : रिपोर्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मोरक्को के एक अरबी अखबार ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II इस्लाम के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद की वंशज हैं। ब्रिटेन की शाही फैमिली के 43 जनरेशंस को ट्रेस करने के बाद अखबार ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि एलिजाबेथ-II का संबंध इस्लाम से है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एलिजाबेथ के पूर्वज पहले मुसलमान थे, लेकिन बाद में उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया और ब्रिटेन में आ गए। बता दें कि 1986 में भी एक रिपोर्ट ने भी एलिजाबेथ-II को पैगंबर मोहम्मद का वंशज बताया था। हालांकि, इस बारे में बर्किंघम पैलेस ने अभी तक कुछ भी नहीं कहा है।

रिपोर्ट में क्या किया गया है दावा?

-
मोरक्को के अरबी अखबार "अल-औसबा" में अब्दुल हामिद अल-अवनी ने रिपोर्ट पब्लिश की है। इस रिपोर्ट में अवनी ने दावा किया है कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II मोरक्को के बादशाह मुहम्मद-IV और जॉर्डन के बादशाह अब्दुल्ला-II की रिश्तेदार हैं। 

- इस रिपोर्ट के मुताबिक, 11वीं सदी में सेविले के किंग अबु-अल-कासिम मोहम्मद बिन-अब्बाद, जो पैगंबर मुहम्मद की बेटी फातिमा के वंशज थे। कासिम ने अब्बासी सल्तनत की स्थापना की थी। कासिम की एक बेटी थी, जिसका नाम जायदा था। 

 



- अलमोराविद के राजाओं ने जब अब्बासी सल्तनत पर हमला किया, तो जायदा अपनी जान बचाने के लिए स्पेन भाग गई। यहां पहुंचकर जायदा ने ईसाई धर्म अपना लिया और अपना नाम इसाबेल रख लिया और स्पेन के राजा अल्फोंसो-VI से शादी कर ली। 

- शादी के बाद इसाबेल और अल्फोंसों का एक बेटा हुआ, जिसका नाम सैंशो था। सैंशो के वारिस ने 14वीं सदी में थर्ड अर्ल ऑफ कैंब्रिज, रिचर्ड ऑफ कोन्सबर्ग से शादी कर ली। अर्ल ऑफ कैंब्रिज, इंग्लैंड के राजा एडवर्ड-III के पोते थे। 

- रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II की ब्लडलाइन अर्ल ऑफ कैंब्रिज से है और ये ब्लडलाइन मध्यकालीन मुस्लिन स्पेन से होकर पैगंबर मुहम्मद की बेटी फातिमा तक जाती है। फातिमा के वंशज स्पेन के राजा थे, जिनसे एलिजाबेथ-II का कनेक्शन है। इस तरह से एलिजाबेथ-II पैगंबर मुहम्मद की वंशज हैं।

1986 में भी किया गया था ऐसा ही दावा

साल 1986 में शाही परिवारों पर स्टडी करने वाली संस्था "बर्क्स पीरजे" के पब्लिशिंग डायरेक्टर हैरल्ड बी ब्रूक्स बेकर ने भी एलिजाबेथ-II के पैगंबर मुहम्मद के वंशज होने का दावा किया था। बर्क्स पीरजे ने अपनी स्टडी में दावा किया था कि "ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II मुस्लिम शहजादी जायदा की वंशज हैं। जायदा ने 11वीं सदी में अपना घर छोड़ दिया था और बाद में ईसाई धर्म अपना लिया था। जायदा सेविले के राजा अल-मुतामिद इब्न अब्बाद की चौथी पत्नी थीं और उनके बेटे का नाम सैंशो था। सैंशो ने 11वीं सदी में अर्ल ऑफ कैंब्रिज के परिवार में शादी की थी।" हालांकि ज्यादातर इतिहासकार जायदा को लेकर एकमत नहीं हैं। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि जायदा पैगंबर मुहम्मद के वंशज खलीफ की बेटी थी, जबकि कुछ का मानना है कि जायदा ने खलीफ के परिवार में शादी की थी।
 

Created On :   9 April 2018 8:20 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story