क्या रघुराम राजन को मिलेगी यूएस फेडरल रिजर्व की कमान?

Raghuram Rajan is ideal candidate to head US Fed Reserve :Barron
क्या रघुराम राजन को मिलेगी यूएस फेडरल रिजर्व की कमान?
क्या रघुराम राजन को मिलेगी यूएस फेडरल रिजर्व की कमान?

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेनेट येले का कार्यकाल अगले साल की शुरुआत में समाप्त हो रहा है। इस पद के लिए नए नामों की चर्चा भी शुरू हो चुकी हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी इस दौड़ में शामिल हैं। वैश्विक वित्तीय पत्रिका बैरोन्स ने उन्हें अमेरिका के केंद्रीय बैंक की अगुआई के लिए एक उपयुक्त उम्मीदवार बताया है।


पत्रिका बैरोन्स में छपे एक लेख में लिखा गया है, ‘रघुराम राजन वह अर्थशास्त्री हैं, जिन्होंने 2005 में ही आने वाले आर्थिक संकट को समझ लिया था और इसकी भविष्यवाणी कर दी थी।" लेख में कहा गया है, "अगर स्पोर्ट्स टीमों में दुनियाभर से बेहतर प्रतिभाओं को शामिल किया जा सकता है तो फिर केंद्रीय बैंक में ऐसा क्यों नहीं किया जा सकता?" पत्रिका में कहा गया है, "दूसरे देशों के नागरिकों ने कईं बार अन्य देशों के केंद्रीय बैंकों की जिम्मेदारी संभाली है।" उदाहरण के तौर पर लेख में बताया गया है कि कनाडा में जन्में मार्क कार्ने ने बैंक आफ इंग्लैंड की जिम्मेदारी संभाली थी। 

 

बता दें कि राजन सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड के चीफ इकॉनोमिस्ट बने थे। वह पहले ऐसे व्यक्ति थे, जो पश्चिमी देशों से नहीं थे। उन्होंने साल 2005 में अर्थशास्त्रियों और बैंक प्रमुखों की सालाना बैठक में आर्थिक संकट की भविष्यवाणी कर दी थी। हाल ही में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में संभावित नोबेल पुरस्कार पाने वालों में भी रघुराम राजन के नाम की चर्चा थी।

 

गौरतलब है कि यूपीए गवर्मेंट ने 2013 में रघुराम राजन को रिजर्व बैंक का गवर्नर नियुक्त किया था। बताया जाता है कि वे दूसरा टर्म भी सम्भालने के लिए तैयार थे, लेकिन भारत में वर्तमान की केन्द्र सरकार ने उन्हें यह मौका नहीं दिया। वह फिलहाल शिकागो यूनिवर्सिटी में बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं। रघुराम राजन ने हाल ही मोदी सरकार ने नोटबंदी के फैसले को भी गलत बताया था।
 

Created On :   31 Oct 2017 6:17 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story