राजन ने राजनीति में शामिल होने से किया इनकार, पत्नी को बताया वजह

raghuram rajan wants to stay away from politics, wife is reason
राजन ने राजनीति में शामिल होने से किया इनकार, पत्नी को बताया वजह
राजन ने राजनीति में शामिल होने से किया इनकार, पत्नी को बताया वजह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का राजनीति में आने का कोई विचार नहीं हैं। राजन ने ये साफ कर दिया है कि वो कभी राजनीति का हिस्सा नहीं बनेंगे और उन्होंने इसकी बहुत दिलचस्प वजह भी बताई है। उनके मुताबिक इसके पीछे उनकी पत्नी का पत्नी का हाथ है। टाइम्स ग्रुप की ओर से आयोजित साहित्य महोत्सव में हिस्सा लेने पहुंचे राजन ने कहा कि राजनीति के मामले में उनकी पत्नी ने साफ-साफ मना कर रखा है और इसके अलावा वो राजनीति में वैसे भी दिलचस्पी नहीं रखते। उन्होंने रविवार को कहा कि वो एक प्रोफेसर के रूप में खुश हैं। ये काम उनकी पसंद का है।

                                   Image result for raghuram rajan wife

आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से राज्यसभा भेजे जाने के प्रस्ताव पर राजन बोले, "मुझे क्या पेशकश की गई, इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। जब मैं RBI में था, लोग मुझे अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में भेजने को बेताब थे। जब मैं फिर प्रोफेसर बना, लोग मुझे कहीं और देखने के लिए बेताब हैं। मैं एक प्रोफेसर के रूप में बहुत खुश हूं। ये मेरी पसंद की नौकरी है।"

राजन साहित्यिक कार्यक्रम में बताया कि वो एक अन्य किताब पर काम कर रहे हैं। ये किताब "हम जिस दुनिया में रहते हैं, उसे बेहतर समझने का एक प्रयास" होगी।
इसके अलावा भी पूर्व RBI गवर्नर ने कई गंभीर मुद्दों पर अपना पक्ष रखा. उन्होंने पॉपुलिस्ट नेशनलिज्म यानी लोकलुभावन राष्ट्रवाद पर कहा कि ये आर्थिक विकास के लिए हानिकारक है। आमतौर पर ये बहुसंख्यक समुदाय में भेदभाव को लेकर उन्हें उत्तेजित करता है। लोग शिकायत की इस भावना का फायदा उठाते हैं। देश में आरक्षण का मुद्दा इसका एक उदाहरण है. पॉपुलिस्ट नेशनलिज्म दुनियाभर में है और भारत इससे बचा हुआ नहीं है।
 

Created On :   27 Nov 2017 5:57 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story