बच्ची को हाथ हिलाते देख राहुल ने मंच पर बुलाया, सोनिया ने दी चॉकलेट, फिर मोदी पर साधे 10 बड़े निशाने

Rahul called to a girl on stage, Sonia gave chocolate
बच्ची को हाथ हिलाते देख राहुल ने मंच पर बुलाया, सोनिया ने दी चॉकलेट, फिर मोदी पर साधे 10 बड़े निशाने
बच्ची को हाथ हिलाते देख राहुल ने मंच पर बुलाया, सोनिया ने दी चॉकलेट, फिर मोदी पर साधे 10 बड़े निशाने

डिजिटल डेस्क, वर्धा। कांग्रेस की संकल्प सभा में दर्शकों के बीच से एक बच्ची ने हाथ हिलाया। तब राहुल गांधी ने मंच पर उसे बुलवाया। उससे बात कर उसे अन्य नेताओं से भी मिलवाया। सोनिया गांधी ने उसे स्नेह जताते हुए चाकलेट दी। लड़की का नाम दिव्या बताया गया है। जो गरीब किसान परिवार की बेटी है। वो मां के साथ सभा में आई थी। राहुल गांधी को देखकर हाथ हिला रही थी। तब राहुल गांधी ने उसे मंच पर बुलवाया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष चारुलता टोकस और पूर्व मंत्री अनीस अहमद ने लड़की को मंच पर पहुंचाया। राहुल ने बालिका का नाम पूछा। उसकी आर्थिक स्थिति के बारे में भी पूछताछ की। पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी.चिदंबरम से भी उसे मिलवाया गया। अपने भाषण में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को लेकर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गांधीजी तो सत्य के लिए जीए, उनकी लड़ाई सत्य के लिए थी। लेकिन ये लोग नफरत फैलाते हैं, अपमान करते हैं। पार्टी गांधी विचारों पर चलनेवाली कांग्रेस सबके साथ मिलकर देश का विकास करेगी। कांग्रेस की संकल्प सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मोदी की भूमिका पर सवाल उठाए।

(मोदी पर 10 बड़े निशाने)


  1. प्रधानमंत्री ने लाल किले से जनता का अपमान किया, मोदी के राज से पहले देश सो रहा था 

  2. गांधीजी ने जिन मूल्यों के लिए जीवन दिया, गोलियां खाईं उन मूल्यों का स्मरण तक नहीं

  3. धर्म-जाति के नाम पर लड़ा रही बीजेपी

  4. मोदी केवल झूठ बोल रहे हैं, 15 लाख रुपए दिलाने का झूठ 

  5. किसानों को कृषि उपज का समर्थन मूल्य दिलाने का झूठ

  6. युवाओं को 2 करोड रोजगार का झूठ

  7. चौंकीदार तो चोरों का भागीदार निकला, चोरों की मदद में कालेधन को सफेद किया

  8. जनता का पैसा नीरव मोदी, विजय माल्या जैसों की जेब में डाला

  9. मोदी के मौन पर अधिक चर्चा नहीं होती, राफेल विमान सौदा पर प्रधानमंत्री आंख नहीं मिलाते
  10. अंबानी समूह को राफेल को ठेका देने के लिए मोदी ने कहा था। 

आला नेताओं की मौजूदगी

मंगलवार को राहुल गांधी वर्धा के सर्कस मैदान में कांग्रेस की संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहनसिंह,लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष मलिकार्जुन खरगे,  पी.चिदंबरम, अशोक गहलोत, गुलामनबी आजाद, मोतीलाल बोरा,ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराजसिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटील समेत कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य व अन्य प्रमुख नेता मंच पर उपस्थित थे। 

Created On :   2 Oct 2018 4:01 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story