मुनगंटीवार बोले- कांग्रेस की नैया पार नहीं लगा सकते राहुल तो प्रियंका पर लगाया दांव

Rahul can not win elections, hence trying to bet on Priyanka : Mungantiwar
मुनगंटीवार बोले- कांग्रेस की नैया पार नहीं लगा सकते राहुल तो प्रियंका पर लगाया दांव
मुनगंटीवार बोले- कांग्रेस की नैया पार नहीं लगा सकते राहुल तो प्रियंका पर लगाया दांव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कांग्रेस पार्टी द्व्रारा प्रियंका गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त कर उनको सक्रिय राजनीति में उतारने पर भाजपा ने कटाक्ष किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्य के वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि कांग्रेस को अब पता चल चुका है कि राहुल गांधी पार्टी की नैया पार नहीं लगा सकते। वे पार्टी को वोट नहीं दिला सकते। इसलिए प्रियंका गांधी पर दांव लगाया गया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता साढ़े चार वर्षों में देख चुकी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए क्या कर सकते हैं। मुनगंटीवार ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में देशभर में एक भी आतंकी हमला नहीं हुआ। मोदी सरकार ने हर क्षेत्र में विकास किया है। कांग्रेस के पास मोदी का कोई विकल्प नहीं है। इसलिए अब वे जिसे चाहे उतारे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। 

राहुल नहीं जिता सकते चुनाव, इसलिए प्रियंका पर लगाया दांव

वित्तमंत्री महाराष्ट्र सुधीर मुनगंटीवार के मुताबिक कांग्रेस को अब पता चल चुका है कि राहुल गांधी पार्टी की नैया पार नहीं लगा सकते। वे पार्टी को वोट नहीं दिला सकते। इसलिए प्रियंका गांधी पर दांव लगाया गया है। मोदी सरकार ने हर क्षेत्र में विकास किया है। कांग्रेस के पास मोदी का कोई विकल्प नहीं है। इसलिए अब वे जिसे चाहे उतारे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

पार्टी को मिलेगा प्रियंका के अनुभव का लाभ: चव्हाण, कृपाशंकर ने बांटी मिठाई 

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की संतान प्रियंका गांधी वाड्रा के सक्रिय राजनीति में उतरने पर कांग्रेस नेताओं ने खुशी जताई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने प्रियंका के राजनीति में औपचारिक पदार्पण की यह कहते हुए सराहना की कि कांग्रेस महासचिव के रुप में उनकी नियुक्ति राजनीतिक रुप से अहम उत्तर प्रदेश में पार्टी के लिए शुभ संकेत है। जबकि मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने प्रियंका की नियुक्ति पर अपने समर्थकों के साथ मिठाई बांट कर खुशी मनाई। उन्होंने कहा कि इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी को लाभ होगा।   

प्रियंका की नियुक्ति को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए ‘खुशी का क्षण’ करार देते हुए चव्हाण ने मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस महासचिव के रुप में नियुक्ति का भी स्वागत किया। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने पिछले कुछ सालों में रायबरेली और अमेठी संसदीय क्षेत्रों को संभालने में प्रियंका गांधी वाड्रा की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा एक बहुत अच्छी प्रशासक और अनुभवी नेता हैं। उन्होंने कहा कि यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी का गढ़ समझी जाने वाली इन दो सीटों पर कांग्रेस की लगातार जीत में प्रियंका गांधी वाड्रा का योगदान अहम रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हम खुश हैं कि प्रियंका को उत्तर प्रदेश की राजनीति में व्यापक जिम्मेदारी दी गयी है। यह सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए खुशी का पल है। उनके योग्य नेतृत्व में कांग्रेस उत्तर प्रदेश में निश्चय ही शानदार जीत दर्ज करेगी। मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी को पार्टी महासचिव के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने से पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति से ही कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आ गया है। विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखेपाटील ने ट्विट कर प्रियंका की नियुक्ति पर खुशी जताई।  

Created On :   23 Jan 2019 2:01 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story