रांची: राहुल गांधी ने पीएम पर साधा निशाना, कहा- वायुसेना के हिस्से का पैसा चुरा कर अंबानी को दिये

Rahul Gandhi address rally in Ranchi For upcoming Lok Sabha polls
रांची: राहुल गांधी ने पीएम पर साधा निशाना, कहा- वायुसेना के हिस्से का पैसा चुरा कर अंबानी को दिये
रांची: राहुल गांधी ने पीएम पर साधा निशाना, कहा- वायुसेना के हिस्से का पैसा चुरा कर अंबानी को दिये

डिजिटल डेस्क, रांची। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी झारखंड में चुनावी बिगुल फूक दिया है। रांची में महागठबंधन की आयोजित रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा, जिस वायुसेना के पायलट देश की सुरक्षा में अपने जान की बाजी लगा देते हैं, प्रधानमंत्री उसी वायुसेना के हिस्से का पैसा चुरा कर अंबानी को दे देते हैं। राहुल गांधी ने कहा, देश का चौकीदार हर भाषण में झूठ बोलता है। पीएम मोदी ने देश के सारे चौकीदारों की मान-मर्यादा का हनन किया है। यह चौकीदार चोर है। जिसने भारतीय वायुसेना से छीनकर अपने दोस्‍त अनिल अंबानी की जेब में 30 हजार करोड़ रुपये पहुंचाए हैं। इनका झूठ सबसे मजबूत है। 

 

 

 


परिवर्तन उलगुलान रैली को किया संबोधित

शनिवार को राहुल गांधी ने रांची के मोरहाबादी मैदान में परिवर्तन उलगुलान रैली को संबोधित करते हुए कहा, अच्छे दिन का नारा बदल गया है। अब कहा जा रहा चौकीदार चोर है। सारे चौकीदारों को बदनाम कर दिया। चौकीदार की बात होती है तो नरेंद्र मोदी की होती है। वहीं झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा, झारखंड का चौकीदार आदिवासियों की जमीन चोरी करता है। किसान से पूछे बिना वह जमीन उद्योगपतियों को दे रहा है। उलगुलान रैली में झारखंड महागठबंधन की एकजुटता भी नजर आई। रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ झारखंड महागठबंधन के घटक दलों झामुमो, झाविमो, राजद, मासस, माले के नेता भी शामिल रहे। 

 

 

राहुल गांधी ने कहा-

  • एक चौकीदार ने देश के पूरे चौकीदारों को बदनाम कर दिया। लेकिन सब लोग जानते हैं कि जब 'चौकीदार चोर है' का नारा चलता है, तब नरेन्द्र मोदी जी की बात चल रही है।
     
  • पिछले दिनों में वायुसेना ने हिंदुस्तान की रक्षा की, उसी वायुसेना से चौकीदार ने 30,000 करोड़ रुपये चोरी करके अनिल अंबानी को दिये। ये पूरा देश जानता है।
     
  • आदिवासियों की जमीन की रक्षा करने के लिये हम ट्राईबल बिल और पेसा कानून लाये थे। जल, जंगल, जमीन आदिवासियों की है अडानी या अंबानी की नहीं।

     

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी का पहला झारखंड दौरा 

पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी का यह पहला झारखंड दौरा है। इसलिए लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल की यह सभा बेहद अहम भी है। मोरहाबादी मैदान में राहुल गांधी के साथ मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सहित झारखंड महागठबंधन के कई नेता मौजूद रहे। 
 


 

Created On :   2 March 2019 4:00 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story